समीर रिजवी ने मुंबई के खिलाफ 90 रनों की पारी खेलकर दिल्ली को लगातार दूसरी जीत दिलाई। इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ...और पढ़ें
-1775314353301_v.webp)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी आईपीएल 2026 में रेड हॉट फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में कमद रखा। रिजवी ने मुकाबले में अपना इम्पैक्ट भी छोड़ा और 90 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। समीर ने इसी के साथ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
मुंबई के द्वारा दिए गए 163 रनों के जवाब में समीर की पारी का ही नतीजा था कि उन्हें जीत मिली। एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे, जिसमें सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक शामिल था। हालांकि, रिजवी की तूफानी पारी के आगे उनका अर्धशतक बेकार गया और दिल्ली ने सीजन में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली।
समीर रिजवी ने मुंबई के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड
मुंबई के खिलाफ मैच में 22 वर्षीय बल्लेबाज ने 51 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। भले ही वे शतक लगाने से चूक गए लेकिन 90 रनों की पारी के साथ रिजवी ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में अब वे साई सुदर्शन और जोस बटलर से पीछे हैं।
सुदर्शन इस लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने नाबाद 108 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 2025 में दिल्ली के खिलाफ ये कारनामा किया था। दूसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का नाम शामिल है। बटलर ने आईपीएल 2024 में शतक लगाते हुए नाबाद 107 रनों की पारी खेली थी।
इम्पैक्ट प्लेयर के IPL में सर्वश्रेष्ठ स्कोर-साई सुदर्शन - 108* बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2025
जोस बटलर - 107* बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2024
समीर रिजवी - 90 बनाम मुंबई इंडियंस, 2026
करुण नायर - 89 बनाम मुंबई इंडियंस, 2025
दिल्ली ने जीता मुकाबला
मुंबई के खिलाफ दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी करने के लिए आई मुंबई की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और 162 रन बनाए। हार्दिक पांड्या की जगह मुकाबले में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाया और 51 रनों की पारी खेली। दिल्ली के लिए रिजवी के 90 रनों के अलावा पथुम निसंका ने 44 रन बनाए और डीसी को 6 विकेट से जीत दिलाई।