आंखों से बेवजह पानी आने को हल्के में न लें! आंखों को सुरक्षित रखने के लिए आज ही फॉलो करें ये टिप्स

आंखों से बेवजह पानी आने को हल्के में न लें! आंखों को सुरक्षित रखने के लिए आज ही फॉलो करें ये टिप्स

दुख या खुशी में आंखों में आंसू आते ही हैं। लेकिन आंखों से लगातार आंसू या पानी आना एपिफोरा कहलाता है। परेशानी बढ़ने पर डॉक्टरी सलाह जरूर लें। ...और पढ़ें




लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आंखों में नमी बनाए रखने के लिए कुदरती तौर पर टियर्स या आंसू बनते रहते हैं। कई बार जरूरत से ज्यादा टियर्स बनने की वजह से आपको चीजों को देखने या रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो सकती है। ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं और इससे बचने के लिए छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी राहत दिला सकती हैं।

इन वजहों से जरूरत से ज्यादा बहते हैं आंसूएलर्जी
ड्राई आइज
कंजंक्टिवाइटिस या रेड आई
टियर डक्ट का बंद होना
पलकों की बनावट असामान्य होना
आंख के ऊपर फुंसी होना
ऐसे बचे रहें इस परेशानी से

एक्सपायरी डेट का आई-मेकअप न लगाएं: हर तीन से छह महीने में अपना मस्कारा और आई शैडो रिप्लेस कर दें। पुराने या एक्सपायरी डेट वाले आई-मेकअप का इस्तेमाल ना करें और साथ ही अपने मेकअप एप्लीकेटर्स की भी अच्छी तरह सफाई करते रहें। ऐसा ना करने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है या आंखों से पानी जाने की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।

एलर्जी के कारणों से दूर रहें

ऐसी चीजों से सतर्क रहें जोकि एलर्जी पैदा करते हों और आंखों से ज्यादा मात्रा में आंसू आने का कारण बनते हों जैसे:धूल-मिट्टी
परागकण
धुआं
आई ब्रेक लेते रहें

लगातार डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल करने से आंखें थक जाती हैं, जिसकी वजह से उनसे पानी आने, ड्राइनेस की समस्या होती है। ऐसे में थोड़ी-थोड़ी देर में अपने डिवाइस से ब्रेक लेना ना भूलें।


आंखों को रगड़ें नहीं

अगर आंखों में आपके बार-बार खुजली हो रही है तो उसे रगड़ने की बजाय आंखों को ल्युब्रिकेट करने वाले आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें। ड्राई आंखों को रगड़ने से पानी आने की समस्या और बढ़ जाती है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर छोटी-छोटी सावधानियां बरतने के बावजूद आपकी परेशानी दूर नहीं हो रही तो इन स्थितियों में डॉक्टरी सलाह जरूरी हो जाती है:आंखों से लगातार पानी आना
आंखों में दर्द होना
आंखों का लाल हो जाना
धूप या रोशनी में जाने पर परेशानी महसूस होना
आंखों में सूजन
डिस्चार्ज होना या पलकों पर पपड़ी जमना

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »