बुराटा सलाद और अफरा-तफरी... व्हाइट हाउस डिनर में गोलीबारी के बाद पत्रकारों ने टेबल के नीचे छिपकर बचाई जान

 बुराटा सलाद और अफरा-तफरी... व्हाइट हाउस डिनर में गोलीबारी के बाद पत्रकारों ने टेबल के नीचे छिपकर बचाई जान


व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पत्रकारों और मेहमानों को मेजों के नीचे छिपना पड़ा। ...और पढ़ें




..
सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर को दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। कार्यक्रम में शामिल पत्रकार और मेहमान पहले इसे प्लेट गिरने की आवाज समझ बैठ, लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात स्पष्ट हो गए।


CBS News की व्हाइट हाउस रिपोर्टर ओलिविया रिनाल्डी ने जोरदार आवाजें सुनी और सोचा कि शायद कुछ प्लेटें गिर गई हैं। कुछ ही सेकंड में, सीक्रेस सर्विस के एजेंट मेजों के ऊपर से कूदकर राष्ट्रपति, फर्स्ट लेडी और मेज पर बैठे अन्य लोगों तक पहुंचे और उनकी सुरक्षा की।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 5 से 8 गोलियां चलने जैसी आवाजें सुनी गईं। जैसे ही गोलीबारी की खबर फैली, सैकड़ों मेहमानों से भरा हॉल खाली कराया गया और लोग टेबल के नीचे छिप गए।


पत्रकारों ने टेबल के नीचे छिपकर बचाई जान

TVN पोलैंड के US संवाददाता मार्सिन व्रोना ने The Guardian के डेविड स्मिथ को बताया कि हम अपने डिनर का इंतजार कर रहे थे और अचानक मैंने 'धड़ाम, धड़ाम, धड़ाम, धड़ाम' की आवाज सुनी। एक पल के लिए हमें समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है, लेकिन फिर तुरंत ही हमने किसी को चिल्लाते हुए सुना, 'गोलियां चल रही हैं!'


NBC News के टॉम ल्लामास - जो विदेश मंत्री मार्को रूबियो और ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट के बगल में बैठे थे - ने बताया कि उनकी मेज पर बैठे किसी भी व्यक्ति को गोलियां चलने की आवाज सुनाई नहीं दी, लेकिन जैसे ही सुरक्षाकर्मी दौड़ते हुए कमरे में दाखिल हुए, वे सभी डर के मारे मेज के नीचे छिप गए।




जाने-माने राजनीतिक सलाहकार और पोलस्टर फ्रैंक लंट्ज ने द गार्डियन को बताया, "मैंने देखा कि सुरक्षाकर्मियों ने अपनी पूरी फुर्ती का इस्तेमाल करते हुए मेजों और कुर्सियों को पार किया, ताकि वे उन लोगों तक पहुंच सकें जिनकी वे सुरक्षा कर रहे थे। सीक्रेट सर्विस का काम बहुत शानदार था, और कांग्रेस की सुरक्षा भी बेहतरीन थी।

ट्रंप को सुरक्षित जगह ले जाया गया

अमेरिका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी और अन्य शीर्ष नेताओं को तुरंत सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने घेरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एजेंट्स ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हालात को काबू में किया।

हिरासत में हमलावर, एक अधिकारी घायल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक हथियारबंद व्यक्ति ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा में घुसने की कोशिश की और फायरिंग की। उसके पास शॉटगन, हैंडगन और अन्य हथियार भी थे। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने हमलावर को पकड़ लिया। इस दौरान एक सुरक्षा अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने से उसकी जान बच गई।

कार्यक्रम को किया गया रद

गोलीबारी की घटना के बाद पूरे कार्यक्रम को रोक दिया गया और इलाके को सील कर दिया गया। FBI और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी आम नागरिक या मेहमान को गंभीर चोट नहीं आई।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »