15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 37 गेंदों में 103 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने 228 रनों का लक्ष्य हासिल कर ल ...और पढ़ें
हैदराबाद की जीत के बाद कप्तान पैट कमिंस ने वैभव सूर्यवंशी की खूब की तारीफ
वो मेरा नया फेवरेट प्लेयर- पैट कमिंस
Pat Cummins Statement After SRH win Vs RR: आईपीएल के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ हैदराबाद टीम ने इस सीजन में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की है और अंक तालिका में तीसरा पायदान हासिल किया। मैच में हैदराबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था ,जो सही साबित हुआ।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबाद टीम ने 18.3 ओवर में ये लक्ष्य पूरा किया। हैदराबाद के लिए इस रन चेज में ईशान किशन ने सबसे अधिक 74 रनों की पारी खेली।
मैच जीतने के बाद एसआरएच के नियमित कप्तान पैट कमिंस काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी की दिल खोलकर तारीफ की।
Pat Cummins ने जीत के बाद क्या कहा?
दरअसल, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पैट कमिंस ने कहा,
“बहुत खुश हूं। पहले मैच में चीजें कैसे होंगी, यह कभी पूरी तरह पता नहीं होता। मैं इसे दस साल पहले से बेहतर तरीके से समझ पा रहा हूं।”
2026 सीजन में गेंदबाजों को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि आपको अपनी बल्लेबाजी पर भी काम करना चाहिए। अगर आपके एक-दो ओवर खराब भी जाते हैं, तो आप वापसी कर सकते हैं और असर डाल सकते हैं, जैसे प्रफुल ने किया। हमारे पास अच्छा डगआउट है, जिसमें गेंदबाज और युवा खिलाड़ी हैं। वे काफी शांत थे। मैच हमारे हाथ से निकल सकता था। यह वाकई बहुत अच्छी जीत है।”
वैभव के मुरीद हुए कप्तान कमिंस
राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 36 गेंद में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक ठोका। उन्होंने अपनी 103 रन की पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए। उनकी इस पारी ने पैट कमिंस को भी इंप्रेस किया। कमिंस ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वैभव सूर्यवंशी मेरे नए फेवरेट खिलाड़ी हैं।