दिल्ली की शर्मनाक हार की इनसाइड स्टोरी, आरसीबी ने 9 विकेट से रौंदकर खोली सबसे बड़ी कमजोरी

 दिल्ली की शर्मनाक हार की इनसाइड स्टोरी, आरसीबी ने 9 विकेट से रौंदकर खोली सबसे बड़ी कमजोरी


आईपीएल 2026 के एक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। ...और पढ़ें





DC vs RCB: दिल्ली की शर्मनाक हार की बड़ी वजह


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Reasons of Delhi Capitals Big Defeat Vs RCB: क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और यहां हर प्रेडिक्शन फेल है। ये आईपीएल 2026 के 39वें मैच में एक बार फिर देखने को मिला, जहां मैच से एक दिन पहले दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर एक मैच में 500 से भी ज्यादा रन बने थे और एक दिन बाद उसी मैदान और उसी पिच पर होम टीम दिल्ली महज 75 रन पर ही सिमट गई।


आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और 76 रन का लक्ष्य 6.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस तरह आरसीबी ने डीसी को 9 विकेट से धूल चटाई और मौजूदा सीजन में अपनी छठी जीत हासिल की। आरसीबी की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर बनी हुई है, जबकि दिल्ली की टीम 7वें पायदान पर है। ऐसे में दिल्ली की इस शर्मनाक हार की वजह क्या रही, आइए जानते हैं।

DC vs RCB: दिल्ली की शर्मनाक हार की बड़ी वजह
1. टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल

आरसीबी की टीम के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए सही साबित हुआ, जबकि पहले बैटिंग करने आई डीसी की टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा। इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल (30) रन के अलावा टॉप 6 बैटर्स पूरी तरह फ्लॉर रहे। लोअर ऑर्डर में डेविड मिलर 19 और काइल जेमीसन 12 के बल्ले से रन तो निकले लेकिन, आरसीबी टीम के गेंदबाजों के सामने डीसी के बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाए।


2. पावरप्ले में ही डुबो दी लुटिया!

साल 2022 के मुकाबले पहले 6 ओवर में रन रेट 25.7% बढ़ा है, पर विकेट नहीं गिर रहे। एवरेज भी 31.57 से बढ़कर 35.61 पहुंच गया है। जो टीम पावरप्ले जीत रही है, वही मैच जीत रही है। इस सीजन के टॉप-4 प्वाइंट्स टेबल वाली टीमें पावरप्ले बैटिंग में भी टॉप-4 हैं।


अगर शुरुआत अच्छी होगी तो अंत तक आप मैच में बने रहोगे, लेकिन डीसी इसके बिल्कुल उलट है। RCB के खिलाफ मैच में दिल्ली की टीम ने 6 ओवर में 13 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवाए, जो कि टूर्नामेंट इतिहास का सबसे खराब पावरप्ले है।


ये दूसरी बार है जब किसी टीम ने पावरप्ले में 6 विकेट खोए हैं। ये कोई इत्तेफाक नहीं, सीजन भर की कहानी है। दिल्ली ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा 19 विकेट 20.73 की खराब औसत से गंवाए हैं।
3. एक मैच में हीरो तो दूसरे में जीरो!

एक मैच में जो खिलाड़ी दिल्ली की टीम के लिए अहम योगदान दे रहा है, तो वो अगले मैच में फिसड्डी साबित हो रहा है। डीसी के लिए केएल राहुल (KL Rahul) आरसीबी के खिलाफ मैच में महज 1 रन ही बना सके, जहां नीतीश रामा भी 1 रन बनाकर आउट हुए। समीर रिजवी खाता तक नहीं खोल पाए। कप्तान अक्षर पटेल भी खाता खोले बिना भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने।


वहीं, आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले डीसी के केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा था और वो आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे पायदान पर 358 रन के साथ मौजूद है, लेकिन केएल राहुल किसी मैच में चल रहे हैं तो किसी में उनका बल्ला खामोश नजर आ रहा है। अब तक वो 8 मैच में से 3 मैच में अर्धशतक जड़ चुके हैं, जबकि दूसरे 3 मैच में उनका बल्ला खामोश रहा।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »