झारखंड को मिलेंगे 64 CDPO, सीएम हेमंत सोरेन अभ्यर्थियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र
झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित 64 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) को 21 अप्रैल को नियुक्ति पत्र मिलेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची ...और पढ़ें
-1776534582658_v.webp)
सीएम बांटेंगे नियुक्ति पत्र। (फाइल फोटो)
21 अप्रैल को 64 सीडीपीओ को मिलेंगे नियुक्ति पत्र।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में करेंगे नियुक्ति पत्र प्रदान।
चयनित 64 अभ्यर्थियों में 35 महिलाएँ शामिल हैं।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित 64 अभ्यर्थियों को 21 अप्रैल को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा प्रोजेक्ट भवन सभागार में अपराह्न एक बजे से आयोजित कार्यक्रम में इन्हें नियुक्ति प्रदान करेंगे।
नियुक्ति पत्र पानेवाले सभी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा उनमें अनारक्षित श्रेणी के 34, एससी श्रेणी के दो, एसटी श्रेणी के 21, बीसी-वन के एक तथा आर्थिक रूप से कमजाेर श्रेणी के छह अभ्यर्थी सम्मिलित हैं।
वहीं, चयनित 64 अभ्यर्थियों में 35 महिला हैं। बताते चलें कि नियुक्ति परीक्षा में 50 प्रतिशत अर्थात 32 पद ही महिलाओं के लिए आरक्षित थे।
उक्त कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
इनकी काउंसिलिंग अभी भी चल रही है। महिला पर्यवेक्षिकाओं की नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया गया था।