तिलक वर्मा की बल्‍लेबाजी के बाद गेंद से चमके अश्वनी कुमार, 4 हार के बाद मुंबई को मिली जीत

तिलक वर्मा की बल्‍लेबाजी के बाद गेंद से चमके अश्वनी कुमार, 4 हार के बाद मुंबई को मिली जीत


तिलक वर्मा के शतक के बाद अश्वनी कुमार की आग उगलती गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में दूसरी जीत मिल गई है। ...और पढ़ें





 एशिया कप 2025 फाइनल के हीरो तिलक वर्मा (101*) के ताबड़तोड़ शतक के बाद अश्वनी कुमार (4) की आग उगलती गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में दूसरी जीत मिल गई है।

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और गुजरात को 200 रन का लक्ष्य दिया।


जवाब में गुजरात की टीम 15.4 ओवर में 100 रन पर ढेर हो गई। मुंबई ने 99 रन से यह मुकाबला जीता। यह मौजूदा सीजन की सबसे बड़ी जीत है। 4 हार के बाद मुंबई को जीत मिली है। इससे पहले उन्‍होंने इस सीजन का पहला मैच जीता था।
55 रन पर गंवाए 5 विकेट

200 रन चेज करने उतरी गुजरात की शुरुआत भी मुंबई की तरह ही खराब रही। 55 रन के भीतर गुजरात की आधी टीम पवेलियन जा चुकी थी। जसप्रीत बुमराह ने पहली गेंद पर ही साई सुदर्शन (0) का शिकार कर इस सीजन विकेट का खाता खोला। पिछले 5 मैच में भारतीय तेज गेंदबाज का विकेट का कॉलम खाली था। अगले ही ओवर में कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने जोस बटलर (5) को LBW आउट किया।

8वें ओवर में लगे 2 झटके

2 विकेट जल्‍दी गंवाने के बाद कप्‍तान शुभमन गिल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ 20 गेंदों पर 35 रन की पार्टनरशिप की। अश्वनी कुमार ने इस साझेदारी को तोड़ा और गिल (14) को नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद नमन ले वॉशिंगटन (26) का बाउंड्री पर 'सुंदर' कैच लिया। इसी 8वें ओवर में मिचेल सेंटरन ने सुंदर के बाद ग्‍लेन फिलिप्‍स (6) का विकेट अपने खाते में जोड़ लिया।

अश्वनी कुमार ने झटके 4 विकेट

आधी टीम के आउट होने के बाद राहुल तेवतिया (8) और शाहरुख खान (17) ने गुजरात की पारी को संभालने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। राशिद खान (4) भी सस्‍ते में आउट हुए। ये तीनों विकेट अश्वनी कुमार ने लिए। मुकाबले में अश्वनी कुमार ने कुल 4 विकेट चटकाए। इस दौरान वह किफायती भी रहे। अपने 4 ओवर में उन्‍होंने 6 की इकोनामी से 24 रन ही दिए।

मुंबई की खराब शुरुआत

इससे पहले मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 50 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिए। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले क्विंटन डिकॉक इस बार 11 गेंदों में 13 रन बनाकर लौट गए। इसके पहले डेब्‍यू कर रहे दानिश मालेवार भी सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव 15 रन ही बना सके। शुरुआती झटकों के बीच नमन धीर ने जिम्मेदारी संभाली और 45 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम को संभाला।

तिलक ने खेली तूफानी पारी

युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पिछली पांच पारियों में संघर्ष करने वाले तिलक ने इस मुकाबले में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने आक्रामक अंदाज दिखाया और 224.44 की स्ट्राइक रेट से रन जुटाए।


तिलक का यह इस सीजन का पहला शतक रहा। उनकी इस दमदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस 200 रन के करीब पहुंचने में सफल रही। जब टीम शुरुआती विकेट गंवाकर दबाव में थी, तब तिलक ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों का सामना किया और वह 15 रन ही बना सके।

IPL में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक100 (37) - यूसुफ पठान (RR) बनाम MI, ब्रेबोर्न, 2010
101* (38) - डेविड मिलर (KXIP) बनाम RCB, मोहाली, 2013
103* (63) - बेन स्टोक्स (RPS) बनाम GL, पुणे, 2017
101* (45) - तिलक वर्मा (MI) बनाम GT, अहमदाबाद, 2026
IPL की पारी में डेथ ओवरों (16-20) में बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन71 (22) - क्विंटन डी कॉक बनाम KKR, नवी मुंबई 2022
69 (21) - टिम डेविड बनाम CSK बेंगलुरु, 2026*
68 (20) - आंद्रे रसेल बनाम CSK, चेन्नई, 2018
67 (23) - ऋषभ पंत बनाम SRH, दिल्ली, 2018
65 (24) - एबी डी विलियर्स बनाम KKR, शारजाह, 2020
65 (18) - तिलक वर्मा बनाम GT, अहमदाबाद, 2026*
IPL में MI के लिए सबसे तेज शतक45 गेंद- सनथ जयसूर्या बनाम CSK, वानखेड़े, 2008
45 गेंद- तिलक वर्मा बनाम GT, अहमदाबाद, 2026
47 गेंद- कैमरून ग्रीन बनाम SRH, वानखेड़े, 2023
49 गेंद- सूर्यकुमार बनाम GT, वानखेड़े, 2023
पदार्पण नहीं रहा अच्छा

मुंबई के लिए इस मैच में दो युवा खिलाड़ियों दानिश मालेवार और कृष भगत ने आईपीएल में पदार्पण किया। दानिश ओपनिंग करने उतरे, लेकिन सिर्फ चार गेंदों में दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें कैगिसो रबादा ने आउट किया। कृष ने गेंदबाजी में छाप छोड़ी

रोहित आज भी नहीं खेल रहे

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं बने। 12 अप्रैल को आरसीबी के विरुद्ध मुकाबले में उन्हें हैमस्टि्रंग में खिंचाव हुआ था, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। तब से वह कोई मैच नहीं खेल सके हैं। हालांकि, गुजरात के विरुद्ध मैच से पहले उन्होंने नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया था।

रबादा ने की घातक गेंदबाजी

गुजरात की ओर से कैगिसो रबादा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और मुंबई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

सूर्या का बल्‍ला खामोश

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से अपनी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले सूर्यकुमार का बल्ला टी-20 विश्व कप के बाद से खामोश है। आईपीएल 2026 में भी वह अब तक कोई बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुए हैं, जिससे उनके प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूर्यकुमार ने इस सीजन अब तक छह मुकाबले खेले हैं, जिनमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है।


उन्होंने केकेआर के विरुद्ध 16, दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 51, राजस्थान रॉयल्स के सामने छह, आरसीबी के विरुद्ध 33 और पंजाब किंग्स के विरुद्ध खाता तक नहीं खोला। सोमवार को गुजरात टाइटंस के विरुद्ध भी वह सिर्फ 10 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनके छह मुकाबलों में से तीन मैच घरेलू मैदान पर खेले गए, लेकिन वहां भी वह प्रभाव नहीं छोड़ सके। ऐसे में सूर्यकुमार की लगातार खराब फार्म मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »