हाथियों के कारण घटी ट्रेन की रफ्तार, 30-40 की गति से रेंग रही धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस

 हाथियों के कारण घटी ट्रेन की रफ्तार, 30-40 की गति से रेंग रही धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस



धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस हाथियों के कारण लेट हो रही है, क्योंकि रेलवे ने कुछ रेलखंडों पर गति कम कर दी है। शिकायत के बावजूद, रेलवे का कहना है कि सुरक् ...और पढ़ें






हाथियों के कारण घटी ट्रेन की रफ्तार, 30-40 की गति से रेंग रही धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस


 धनबाद। धनबाद से भुवनेश्वर के बीच चलने वाली ट्रेन से स्पेशल का टैग हटने के बाद भी लेटलतीफी का धब्बा नहीं मिट रहा है। हर दिन धनबाद आने वाली ट्रेन लगभग ढाई से तीन घंटे देर से आ रही है। धनबाद से चलने वाली ट्रेन भी डेढ़-दो घंटे देर से भुवनेश्वर पहुंच रही है।


लेटलतीफी में सुधार को लेकर की गई शिकायत में रेलवे का जवाब चौंकाने वाला है। पूर्व तटीय रेल ने हाथियों के कारण ट्रेन की रफ्तार घटा दी है। धनबाद से भुवनेश्वर के बीच अलग-अलग रेलखंड पर अधिकतम रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा किए जाने से ट्रेन लेट हो रही है।

आंगूल से संबलपुर और बरांग से आंगूल तक घटाई गई रफ्तार

हर दिन लेट को लेकर पांच अप्रैल को केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली- सीपीग्राम्स में शिकायत दर्ज की गई थी।

शिकायत में प्रतिदिन दो से तीन घंटे लेट से धनबाद आगमन होने से यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेन छूटने समेत अन्य असुविधा का जिक्र कर तत्काल लेटलतीफी में सुधार लाने या टाइम टेबल में बदलाव का आग्रह किया गया था।

इसके जवाब में रेलवे की ओर से बताया कि हाथियों के कारण वन विभाग की ओर से कॉशन आदेश जारी किए गए हैं।

धनबाद से भुवनेश्वर के बीच आंगूल से संबलपुर तक 33 किमी तथा बरांग से आंगूल तक 18 किमी रेल खंड पर गति नियंत्रण के कारण ट्रेनों की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गई है। इस वजह से सभी ट्रेनें धीमी रफ्तार से चल रही हैं।


वंदे भारत और तपस्विनी जैसी ट्रेनें समय पर

हाथियों के कारण रफ्तार घटाए जाने के बाद भी इस मार्ग पर चलने वाली वंदे भारत और तपस्विनी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें समय पर चल रही हैं। शिकायतकर्ता ने इस पर भी सवाल उठाया है। उनका कहना है कि गति नियंत्रण के बाद अन्य ट्रेनें समय पर चल रही हैं, पर धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस की अनदेखी की जा रही है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »