पहले मैच में मिली हार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध दूसरे टी-20 में उतरेगी तो बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों से बेह ...और पढ़ें
-1776517005035_v.webp)
डरबन, पीटीआई। पहले मैच में मिली हार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध दूसरे टी-20 में उतरेगी तो बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारत का स्कोर एक समय 15वें ओवर में दो विकेट पर 119 रन था लेकिन टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
दक्षिण अफ्रीका ने लौरा वोल्वार्ट के अर्धशतक की मदद से पांच गेंद बाकी रहते जीत दर्ज कर ली। शेफाली वर्मा (34) ने भारत को अच्छी शुरुआत दी लेकिन स्मृति मंधाना (13) ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सकीं। पावरप्ले में दो विकेट गिरने से भारत की रनगति पर अंकुश लग गया। कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 47) और जेमिमा रौड्रिग्स (36) ने बीच के ओवरों में 51 गेंद में 71 रन जोड़े लेकिन आखिरी पांच ओवर में भारतीय टीम 33 रन ही बना सकी और तीन विकेट गंवा दिए।
दूसरे मैच में भारत को अच्छी शुरुआत का फायदा उठाना होगा और निचले क्रम के बल्लेबाजों को इसके लिए खुलकर खेलना होगा। पिछली चार सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम ने 14 वाइड गेंदें भी फेंकी। तेज गेंदबाज रेणुका ¨सह ठाकुर, अरूंधति रेड्डी और काशवी गौतम ने तीन तीन ओवर डालकर क्रमश: 25, 28 और 29 रन दिए। स्पिनर श्रेयांका पाटिल ने 26 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि श्रीचरणी ने 26 रन देकर एक विकेट लिया।