सनराइजर्स हैदराबाद में आया तूफानी गेंदबाज, नाम कर चुका है 109 विकेट; बल्लेबाजों की खैर नहीं!

 सनराइजर्स हैदराबाद में आया तूफानी गेंदबाज, नाम कर चुका है 109 विकेट; बल्लेबाजों की खैर नहीं!



सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में एक तूफानी गेंदबाज को शामिल किया है। ये खिलाड़ी अपनी रफ्तार के लिए जाना जाता है और दो आईपीएल सीजन खेल चुका है। ...और पढ़ें




सनराइजर्स हैदराबाद अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। इस टीम के पास एक से एक आतिशी बल्लेबाज हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में हैदराबाद की गेंदबाजी कमजोर होती दिखाई दी है और इसे मजबूत करने के लिए फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने एक तूफानी गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया है।


इस गेंदबाज का नाम है जेराल्ड कोएट्जी। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक रूप से साउथ अफ्रीका के इस गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करने का एलान किया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर इस बात का एलान किया है।

इस खिलाड़ी की लेंगे जगह

कोएट्जी टीम में बतौर रिप्लेसमेंट आए हैं। उन्हें चोटिल डेविड पायने की जगह टीम में शामिल किया गया है। डेविड खुद एक कवर के तौर पर आए थे, लेकिन टखने की चोट के कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। डेविड सिर्फ दो मैच ही खेल सके। इन दो मैचों में उनके हिस्से दो ही विकेट आए। उनकी जगह अब कोएट्जी को लाया गया जो अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। हैदराबाद ने उनके लिए दो करोड़ रुपये खत्म किए हैं।


ऐसा रहा है करियर

दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के लिए चार टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का भी हिस्सा रह चुके हैं। 2024 में उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया था। तब वह मुंबई के लिए खेले थे। पांच बार की चैंपियन के लिए कोएट्जी ने 10 मैच खेले थे और 13 विकेट लेने में सफल रहे थे। अगले सीजन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था और नीलामी में गुजरात टाइटंस ने उन्हें खरीदा था। गुजरात के लिए उन्होंने चार मैचों में दो विकेट लिए थे।

कोएट्जी ने अभी तक अपने करियर में कुल 85 टी20 मैच खेले हैं और 109 विकेट लेने में सफल रहे हैं जिसमें से 22 विकेट उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में लिए हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »