जब मैदान पर आया था Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 14 साल के बैटर ने रिकॉर्ड बुक में मचाई थी उथल-पुथल

 जब मैदान पर आया था Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 14 साल के बैटर ने रिकॉर्ड बुक में मचाई थी उथल-पुथल



टी20 विश्‍व के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों को IPL 2026 का इंतजार है। इस बार भी आईपीएल में एक से बढ़कर एक पारियां देखने को मिलेंगी। ...और पढ़ें




 IPL 2026 का काउंट डाउन जारी है। 28 मार्च से लीग के 19वें सीजन का आगाज होगा। बीसीसीआई ने पहले 20 मैच और 16 दिन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। टी20 विश्‍व के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों को दुनिया की इस सबसे बड़ी लीग का इंतजार है। इस बार भी आईपीएल में एक से बढ़कर एक पारियां देखने को मिलेंगी। वैभव सूर्यवंशी फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

वैभव का तूफानी शतक

IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला था। 14 साल के इस बैटर ने बल्‍ले से कई करामाती पारियां खेली थीं। हालांकि, उनका शतक आज भी फैंस के जहन में ताजा है। 18वें सीजन के 47वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे। 210 रन के टारगेट को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 16 ओवर में ही चेज कर लिया था। यह वैभव सूयवंशी के शतक के कारण ही संभव हो पाया था।

वैभव पर जताया भरोसा

संजू सैमसन की इंजरी के चलते टीम मैनेजमेंट ने वैभव को ओपनिंग का मौका दिया था। वैभव ने मैनेजमेंट के भरोसे को सही भी साबित किया। पहले ओवर में सिक्‍स लगाकर वैभव ने अपनी पारी का श्रीगणेश किया। दूसरे और तीसरे ओवर में उनका बल्‍ला खामोश रहा। इसके बाद चौथा ओवर करने आए ईशांत शर्मा को वैभव ने आड़े हाथों लिया।


इस ओवर में वैभव ने 3 छक्‍के और 2 चौके लगाकर ईशांत की लाइन-लेंथ ही बिगाड़ दी। वैभव फिर नहीं रुके और 5वां ओवर करने आए वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर 2 हवाई फायर के साथ ही 1 चौका लगाकर 17 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। अर्धशतक पूरा होने के बाद भी वैभव ने थमने का नाम नहीं लिया और सभी इंटरनेशनल लेवल के गेंदबाजों की कुटाई जारी रखी।


10वां ओवर करने आए करीम जनत पर वैभव ने जोरदार प्रहार किए और 30 रन बटोर लिए थे। इस ओवर में वैभव ने 3 चौके और इतने ही सिक्‍स लगाए थे। वैभव ने 35 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर इतिहास रच दिया था। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए थे। साथ ही आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बैटर का रिकॉर्ड भी वैभव ने अपने नाम किया था।

टी20 शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी14 साल 32 दिन: वैभव सूर्यवंशी
18 साल 118 दिन: विजय जोल
18 साल 179 दिन: परवेज हुसैन
18 साल 280 दिन गुस्ताव मैककॉन
आईपीएल में सबसे तेज शतक (गेंद)30 गेंद: क्रिस गेल, RCB vs PWI, बेंगलुरु 2013
35 गेंद: वैभव सूर्यवंशी, RR vs GT, जयपुर 2025
37 गेंद: यूसुफ पठान, RR vs MI, मुंबई 2010
38 गेंद: डेविड मिलर, PBKS vs RCB, मोहाली 2013
यह मेरा सापना था

शतक लगाने के बाद वैभव ने कहा था, "बहुत अच्छा लग रहा है। आईपीएल में यह मेरा पहला शतक है और यह मेरी तीसरी पारी है। टूर्नामेंट से पहले की गई प्रैक्टिस का नतीजा आज सामने आ गया है। यशस्‍वी जायसवाल के साथ बल्लेबाजी करना अच्छा है, वह मुझे बताते हैं कि क्या करना है और मेरा मनोबल बढ़ाते हैं। आईपीएल में शतक बनाना मेरा सपना था और आज वह पूरा हो गया। मुझे कोई डर नहीं है। मैं ज्यादा नहीं सोचता, बस खेलने पर ध्यान देता हूं।"

राजस्‍थान ने जताया था भरोसा

IPL 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये थे। राजस्‍थान ने उन पर भरोसा जताया और उन्‍हें न सिर्फ इतनी रकम में खरीदा बल्कि आईपीएल में मौका भी दिया। वैभव ने पिछले सीजन खेले 7 मुकाबलों में 206 की स्‍टाइक रेट से 252 रन बनाए थे। इस दौरान उन्‍होंने 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक भी लगाया था। अब वह 19वें सीजन में धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »