SRH में सब ठीक नहीं? कप्‍तान ईशान किशन को आउट करने के बाद गेंदबाज ने दिखाया बाहर का रास्‍ता- Video

 SRH में सब ठीक नहीं? कप्‍तान ईशान किशन को आउट करने के बाद गेंदबाज ने दिखाया बाहर का रास्‍ता- Video


आईपीएल 2026 से पहले सभी फ्रेंचाइजी 19वें सीजन की तैयारी में जुटी हुई हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को एक प्रैक्टिस मैच खेला। ...और पढ़ें





ईशान को आउट करने के बाद जीशान।


पैट कमिंस चोट के कारण कुछ मैच से बाहर


ईशान किशन को सौंपी गई SRH की कप्‍तानी


प्रैक्टिस मैच में ईशान ने लगाई बाउंड्री की लाइन


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले सभी फ्रेंचाइजी 19वें सीजन की तैयारी में जुटी हुई हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को एक प्रैक्टिस मैच खेला। सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन को इस मैच के दौरान साथी खिलाड़ी जीशान अंसारी से तीखी विदाई मिली। इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्‍या हैदराबाद में सब ठीक है?

ईशान को किया आउट

मैच की दूसरी पारी के आठवें ओवर में 26 साल के लेग स्पिनर जीशान ने भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान को आउट कर दिया। किशन अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे और उन्होंने स्पिनर की शुरुआती चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके लगाए। हालांकि, जीशान ने अगली ही गेंद पर बल्लेबाज को चकमा दिया और किशन ने डीप स्क्वायर लेग पर खड़े फील्डर को एक आसान कैच दे दिया।
पवेलियन जाने का इशारा किया

ईशान का विकेट लेने के बाद जीशान काफी गुस्‍से में नजर आए। उन्‍होंने ईशान को पवेलियन जाने का इशारा किया। हालांकि, ईशान ने इसे सीरियस नहीं लिया और वह मुस्‍कुराते रहे। सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर के लिए अंतरिम कप्तान नियुक्त किया है। नियमित कप्‍तान पैट कमिंस अपनी चोट से उबर रहे हैं। अभिषेक शर्मा को उनका उप-कप्तान बनाया गया है।

कुछ मैच से बाहर हैं कमिंस

कमिंस कमर के निचले हिस्से में खिंचाव की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वे ऑस्ट्रेलिया में हुई पिछली एशेज सीरीज के ज्‍यादातर मैच और टी20 विश्व कप 2026 नहीं खेल पाए थे। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर कहा, "पैट कमिंस चोट से उबरने के दौरान कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। उनके ठीक होने तक ईशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान रहेंगे।" हैदराबाद ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कमिंस कितने मैच नहीं खेल पाएंगे।

शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान

ईशान टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने टूर्नामेंट में नौ मैचों में 199.37 की औसत से 317 रन बनाए। वह चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थो। उनका औसत 80.25 रहा और उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए। बल्लेबाजी में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते किशन टी20 इंटरनेशनल बैटिंग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। किशन की कप्‍तानी में झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »