Shubman Gill को BCCI देगा क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड ; द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

 Shubman Gill को BCCI देगा क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड ; द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार



बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल को 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना जा सकता है। राहुल द्रविड़ को 'कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' और मिताल ...और पढ़ें




स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। BCCI Annual Awards 2026। भारतीय क्रिकेट में एक और गौरवपूर्ण पल सामने आने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को इस साल बीसीसीआई के सालाना नमन अवॉर्ड्स में ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजा जा सकता है। उनकी शानदार बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता ने पिछले एक साल में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

BCCI शुभमन गिल को देगा क्रिकेटर ऑफ द अवॉर्ड्स

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित नमन अवॉर्ड्स हर साल भारतीय क्रिकेटरों के उच्चतम प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। इस बार भी कई दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने की खबर है।

रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ को ‘कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ दिया जाएगा। वहीं मुंबई के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को घरेलू लिमिटेड ओवर क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए ‘लाला अमरनाथ अवॉर्ड’ मिलने की संभावना है।

इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज कप्तान मिताली राज को भी लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान देने पर विचार किया जा रहा है।
द्रविड़ ने भारत को 2024 में बनाया था चैंपियन

राहुल द्रविड़ की कोचिंग कार्यकाल में भारत ने ICC टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें टीम वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची और 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया।


वहीं, पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को BCCI नमन अवॉर्ड्स में कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी PTI ने यह जानकारी दी है।वहीं, भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

131 करोड़ रुपये का बीसीसीआई ने भारतीय टीम को दिया इनाम

बीसीसीआई ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का बड़ा इनाम देने की घोषणा की है। इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब सफलतापूर्वक बचाने का कारनामा किया और ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई।


टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। इस पारी की सबसे बड़ी झलक संजू सैमसन की आक्रामक बल्लेबाजी रही, जिन्होंने 89 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।


गेंदबाजी में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया। टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के लिए संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया, जबकि फाइनल में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए जसप्रीत बुमराह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।


इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना तीसरा खिताब जीता और एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी ताकत का लोहा मनवाया। वहीं आगामी नमन अवॉर्ड्स में खिलाड़ियों को मिलने वाले सम्मान भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों को और भी खास बना देंगे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »