काफी घबराहट हो रही थी...', Shivam Dube ने आखिरकार ट्रेन से घर लौटने के बारे में कर दिया खुलासा

काफी घबराहट हो रही थी...', Shivam Dube ने आखिरकार ट्रेन से घर लौटने के बारे में कर दिया खुलासा

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद शिवम दुबे ने अहमदाबाद से मुंबई तक ट्रेन से सफर करने का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे और पिता से मिलने के लिए ...और पढ़ें






HIGHLIGHTS

अहमदाबाद से मुंबई ट्रेन से पहुंचे थे शिवम दुबे


टी20 वर्ल्ड कप-2026 में शिवम दुबे ने दिखाया शानदार खेल


बल्ले और गेंद से प्रभावी रहे थे शिवम दुबे


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप-2026 जीतने के बाद शिवम दुबे अहमदाबाद से अपने घर मुंबई फ्लाइट से नहीं बल्कि ट्रेन से गए थे। दुबे के इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया था। दुबे ने अब इसका कारण बताया है।


भारत ने आठ मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को मात देकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। दुबे ने इस खिताबी जीत में अहम रोल निभाया था। खिताबी जीत के बाद वह टीम के साथ फ्लाइट से नहीं बल्कि ट्रेन के 3 एसी में अपने घर गए थे।

दुबे ने बताया कारण

दुबे ने अब इसका कारण बताया है। उन्होंने बताया है कि वह अपने बेटे और पिता से मिलने का इंतजार नहीं कर पा रहे थे इसलिए फ्लाइट की जगह ट्रेन से गए। वह टीम की जीत के कुछ ही घंटे बात अपने घर के लिए रवाना हो गए थे। उस समय सभी फ्लाइट बुक थीं और ज्यादा इंतजार दुबे करना नहीं चाहते थे इसलिए वह ट्रेन से गए।


दुबे ने एक कार्यक्रम में कहा, "घर जाकर मुझे अपने बच्चे और पापा से मिलने की एनजाइटी हो रही थी। इसलिए मैं सुबह-सुबह घर चला गया। मुझसे इंतजार नहीं हो रहा था।"
नहीं मिल रहे थे टिकट

इससे पहले दुबे ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया था कि उन्होंने फ्लाइट के टिकट बुक करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें टिकट मिल नहीं रहे थे और इसलिए उन्होंने ट्रेन से जाना चुना। उन्होंने कहा, "फ्लाइट्स के टिकट मिल नहीं रहे थे। इसलिए मैंने फैसला किया कि अहमदाबाद से मुंबई की ट्रेन लूंगा। हम रोड से जा सकते थे, लेकिन ट्रेन से जल्दी पहुंच जाते।


दुबे अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ 3एसी में बैठकर गए थे। उन्होंने कैप से अपना सिर और मास्क से चेहरा ढक लिया था। उन्होंने खासतौर पर सुबह की ट्रेन बुक की थी, इस उम्मीद से की उस समय ज्यादा भीड़ नहीं होगी। उन्होंने बताया, "मैंने अपनी पत्नी से कहा कि ट्रेन के गुजराने से पांच मिनट पहले तक मैं कार में ही इंतजार करूंगा। इसके बाद ट्रेन में आऊंगा।"

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »