Samsung का 6,000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन इस दिन आएगा, मीडियाटेक प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी
सैमसंग भारत में अपना नया 5G फोन गैलेक्सी M17e 5G 17 मार्च को लॉन्च करेगा। इसमें 6.7 इंच की 120Hz HD+ डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 5G चिपसेट और एं ...और पढ़ें
-1773044428382_v.webp)
Samsung का 6,000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन इस दिन आएगा, मीडियाटेक प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी
गैलेक्सी M17e 5G भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा।
इसमें 6.7 इंच 120Hz HD+ डिस्प्ले और मीडियाटेक 6300 चिपसेट।
फोन में 50MP कैमरा और 6,000mAh की दमदार बैटरी।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G के नाम से पेश करने वाली है। ये नया डिवाइस इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। कंपनी का कहना है कि आने वाला हैंडसेट कम्युनिकेशन, कंटेंट कंजम्पशन और रोजाना की प्रोडक्टिविटी के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
साथ ही यह भी कन्फर्म हो गया है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की HD+ स्क्रीन देखने को मिलने वाली है। गैलेक्सी M17e 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 5G चिपसेट से लैस होगा। साथ ही डिवाइस में एंड्रॉयड 16-बेस्ड वन UI 8 मिलने वाला है। चलिए पहले फोन की लॉन्च डेट जानते हैं...
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट
सैमसंग ने कन्फर्म कर दिया है कि गैलेक्सी M17e 5G भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन की कीमत 13 हजार रुपये तक हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। डिवाइस दो कलर ऑप्शन वाइब वायलेट और ब्लिट्ज ब्लू में आने वाला है।
यह वीडियो भी देखें
Samsung Galaxy M17e 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आने वाले सैमसंग के इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले देखने को मिलेगी। साथ ही फोन का डिस्प्ले हाई ब्राइटनेस मोड भी सपोर्ट करेगा, जो आस-पास की लाइटिंग के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट कर देगा।
साथ ही फोन को पावर देने के लिए इसमें मीडियाटेक 6300 5G चिपसेट मिल रहा है, जिसमें 2.4GHz पर क्लॉक किए गए दो कॉर्टेक्स-A76 परफॉर्मेंस कोर और 2.0GHz पर चलने वाले छह कॉर्टेक्स-A55 एफिशिएंसी कोर देखने को मिलेंगे। डिवाइस में ARM माली-G57 GPU मिलेगा जो मल्टीमीडिया और कैजुअल गेमिंग टास्क के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसिंग को हैंडल करेगा।
Samsung Galaxy M17e 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो आने वाले डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलने वाला है। जबकि सामने की तरफ फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है।
इसके अलावा डिवाइस में 6,000mAh बैटरी मिलेगा, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि इसे स्ट्रीमिंग, ब्राउज़िंग और सोशल मीडिया एक्टिविटी जैसे लंबे टाइम तक यूज के लिए डिजाइन किया गया है।