नेपाल में बालेन शाह की आंधी, RSP 86 सीटों पर आगे; सिंगल डिजिट में सिमटे भारत विरोधी ओली

 नेपाल में बालेन शाह की आंधी, RSP 86 सीटों पर आगे; सिंगल डिजिट में सिमटे भारत विरोधी ओली



Nepal Election result 2026: नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में रैपर से राजनेता बने बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र ...और पढ़ें






नेपाल में बालेन शाह की आंधी, RSP 62 सीटों पर आगे (फोटो- रॉयटर्स)


नेपाल चुनाव में वोटों की गिनती जारी है


बालेन शाह की पार्टी 86 सीटों पर आगे


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। नेपाल के चुनाव आयोग ने मतगणना शुरू होने के 24 घंटे के भीतर सीधे 165 सीटों (एफपीटीपी) के परिणाम जारी करने की बात कही है। साथ ही यह भी कहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में मतपेटियों को इकट्ठा करके मतगणना केंद्रों तक लाने में कम से कम एक दिन लग जाता है। इसिलए बाकी के चुनाव नतीजे बाद में घोषित किए जाएंगे।


05 मार्च गुरुवार को नेपाल में हुए चुनाव में योग्य मतदाताओं में से लगभग 60 प्रतिशत ने अपने वोट डाले थे। इस चुनाव में 65 पार्टियों के 3,400 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। नेपाल चुनाव में किस सीट पर कौन आगे चल रहा है और किसकी पार्टी सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। आइए जानते हैं...
बंपर जीत की ओर राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी

नेपाल में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में रैपर से राजनेता बने बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) 86 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर नेपाली कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल 3 और श्रम शक्ति पार्टी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। मतगणना के बीच आरएसपी ने एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है।

नेपाल चुनाव में बालेश शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी 86 सीटों पर आगे चल रही है। अभी सिर्फ 112 सीटों का रुझान सामने आया है, जिनमें से 86 सीटों पर राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी आगे चल रही है।


झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 में शुरुआती मतगणना के रुझान में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बालेन शाह आगे चल रहे हैं। कमल ग्रामीण नगरपालिका के बसबारी स्कूल मतदान केंद्र (ए और बी) और गौरादहा ग्रामीण नगरपालिका के मोती स्कूल मतदान केंद्र (ए और बी) में डाले गए 1,400 मतों में से बालेन शाह को 814 वोट मिले हैं। वहीं, सीपीएन-यूएमएल के उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 384 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

शाह की पार्टी सबसे आगे

नेपाल चुनाव के लिए हो रही काउंटिंग के शुरुआती रुझानों में Gen-Z के हीरो बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी सबसे आगे चल रही है। राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी 86 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भारत विरोधी ओली और दूसरी पार्टियां दूर-दूर तक भी नजर नहीं आ रही हैं और बेहद पिछड़ती हुई नजर आ रही हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »