Redmi 15A 5G भारत में 27 मार्च को होगा लॉन्च, 6300mAh बैटरी के साथ मिलेगा डुअल रियर कैमरा

 Redmi 15A 5G भारत में 27 मार्च को होगा लॉन्च, 6300mAh बैटरी के साथ मिलेगा डुअल रियर कैमरा



शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी भारत में 27 मार्च को Redmi 15A 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर माइक्रोसाइट लाइव कर फोन के कई फीचर्स बताए ...और पढ़ें




Redmi 15A 5G भारत में 27 मार्च को लॉन्च होगा।


फोन में 120Hz डिस्प्ले और 6300mAh बैटरी मिलेगी।


इसमें 32MP AI प्राइमरी कैमरा और 5G चिपसेट होगा।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने पिछले साल अगस्त में Redmi 15 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। रेडमी का यह फोन 7,000mAh की बैटरी और क्वालकॉम के Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया गया था। अब कंपनी Redmi 15 सीरीज का एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन Redmi 15A 5G स्मार्टफोन के नाम से एंट्री कर सकता है। शाओमी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट में इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसे टीज करते हुए माइक्रोसाइट लाइव की है, जिसमें फोन के बारे में काफी डिटेल्स दी गई हैं।

Redmi 15A 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च

Redmi 15A 5G स्मार्टफोन भारत में 27 मार्च को लॉन्च होगा। शाओमी की वेबसाइट से पता चलता है कि यह फोन तीन कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अपकमिंग Redmi 15A 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन में 6300mAh की बैटरी मिलेगी। रेडमी का कहना है कि फोन में ओक्टा कोर 5G चिपसेट मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह कौन-सा प्रोसेसर होगा। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। रेडमी के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का एआई प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।



अपकमिंग Redmi 15A स्मार्टफोन फ्लैट रियर पैनल डिजाइन के साथ एंट्री करेगा। फोन के रियर पैनल में रेक्टेंगुलर कैमरा आईलैंड मिलेगा, जिसमें दो कैमरा लेंस और LED फ्लैश दिया जाएगा। फ्रंट की बात करें तो इसमें थिक बैजल और सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच मिलेगी। फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम बटन मिलेंगे।
रेडमी ने Redmi 15 5G स्मार्टफोन को अगस्त 2025 में लॉन्च किया था। यह फोन 6जीबी रैम के साथ 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन 6.9-इंच Full-HD+ (1,080×2,340 pixels) डिस्प्ले, 144Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ रिलीज किया गया है। रेडमी का यह फोन Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट और 7000mAh की बैटरी के साथ लाया गया था।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »