RCB vs SRH: Ishan Kishan ने विश्व कप वाली फॉर्म को IPL 2026 में रखा बरकरार, पहले ही मैच में रचे 4 इतिहास
आईपीएल 2026 के ओपनर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने बल्ले से तबाही मचाई। ...और पढ़ें

ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक
हैदराबाद के कप्तान ने बनाए 80 रन
SRH ने RCB को दिया 202 रन का टारगेट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के ओपनर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने बल्ले से तबाही मचाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में ईशान ने टी20 विश्व कप 2026 वाली फॉर्म को ही जारी रखा और आखिरी अर्धशतक लगाया।
उन्होंने 27 गेंदों पर 50 रन के आंकड़े को छुआ। हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद तो ईशान और खतरनाक हो गए। उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों को आड़े हाथों लेना शुरू किया और ग्राउंड के साथ ही हवा में शॉट लगाए।
डेब्यू मैच खेल रहे अभिनंदन सिंह ने ईशान किशन को आउट किया। बाउंड्री पर फिल सॉल्ट ने ईशान का अविश्वसनीय कैच लिया। ईशान ने 210.53 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 38 गेंदों पर 80 रन की उम्दा पारी खेली। इस दौरान ईशान के बल्ले से 8 चौके और 5 बेहतरीन सिक्स निकले। 80 रन की पारी के दौरान ईशान ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
IPL में कप्तानी करने से पहले सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी200 मैच: रवींद्र जड़ेजा
153 मैच: मनीष पांडे
148 मैच: अक्षर पटेल
137 मैच: कीरोन पोलार्ड
126 मैच: सूर्यकुमार यादव
119 मैच: ईशान किशन
IPL में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय2028 गेंद: ऋषभ पंत
2082 गेंद: यूसुफ पठान
2130 गेंद: सूर्यकुमार यादव
2135 गेंद: सुरेश रैना
2152 गेंद: एमएस धोनी
2180 गेंद: ईशान किशन
2203 गेंद: केएल राहुल
हैदराबाद की कप्तानी पदार्पण पर 50 या उससे ज्यादा80 रन: इर्शान किशन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2026
69 रन: मनीष पांडे बनाम मुंबई, अबू धाबी, 2021
53 रन: डेविड वार्नर बनाम सीएसके, चेन्नई, 2015
IPL कप्तानी डेब्यू पर सर्वाधिक स्कोर119 रन: संजू सैमसन बनाम पंजाब, 2021
99* रन: मयंक अग्रवाल बनाम दिल्ली, 2021
93* रन: श्रेयस अय्यर बनाम केकेआर, 2018
88 रन: फाफ डुप्लेसिस बनाम पंजाब, 2022
83 रन: कीरोन पोलार्ड बनाम पंजाब, 2019
80 रन: ईशान किशन बनाम आरसीबी, 2026