मिडिल ईस्ट में शुरू हुआ युद्ध का Phase-2, तेहरान पर मिसाइल अटैक; ईरान ने भी दिया जवाब

 मिडिल ईस्ट में शुरू हुआ युद्ध का Phase-2, तेहरान पर मिसाइल अटैक; ईरान ने भी दिया जवाब



इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष ने नया मोड़ ले लिया है। इजरायल ने घोषणा की है कि यह युद्ध अब 'नए चरण' में प्रवेश कर गया है, जिससे आगे और चौंकाने वाली घटन ...और पढ़ें






 इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने उस समय एक भयावह मोड़ ले लिया, जब इजरायली वायुसेना द्वारा ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमले किए गए। इजरायल की ओर से आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई है कि यह युद्ध अब एक 'नए चरण' में प्रवेश कर गया है, जिसमें अमेरिका का भी साथ मिल रहा है।


दरअसल, शुक्रवार को इजरायल-अमेरिका द्वारा तेहराभर में हुए भारी हमले के बाद इजरायल ने घोषणा की है कि उसने ईरान के खिलाफ अमेरिका के साथ शुरू किए गए युद्ध के "नए चरण" में प्रवेश कर लिया है।
अभी और चौंकाने वाली घटनाएं होंगी...

लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने एक टेलीविजन बयान में कहा, "आगे और भी चौंकाने वाली घटनाएं होंगी, जिनका मैं खुलासा नहीं करना चाहता।"
अमेरिका ने भी कसी कमर

वहीं, ईरान पर कार्रवाई को लेकर अमेरिका भी पूरी तरह तैयार है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी घोषणा की कि "ईरान और तेहरान पर सैन्य शक्ति में भारी वृद्धि होने वाली है।"
तेहरान लंबे युद्ध के लिए तैयार है...

इधर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान लंबे समय तक चलने वाले युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही ऐसे उन्नत हथियार पेश करेगा, जिनका इस्तेमाल अभी तक संघर्ष में नहीं हुआ है।
एक बयान में, ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ने चेतावनी दी कि ईरान के दुश्मनों को हमलों की अगली लहर में भीषण के लिए तैयार रहना चाहिए। ईरान की नई पहल और हथियार तैयार हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »