देश में LPG संकट की अफवाह, कई शहरों में सिलिंडर के लिए लगी लंबी कतारें

 देश में LPG संकट की अफवाह, कई शहरों में सिलिंडर के लिए लगी लंबी कतारें



ईरान-अमेरिका तनाव और हॉर्मुज स्ट्रेट बंद होने से मिडिल ईस्ट से ईंधन आपूर्ति बाधित हुई है, जिससे भारत में एलपीजी संकट की आशंका है। ...और पढ़ें





देश में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत की अफवाहों को लेकर सरकार सतर्क।


हॉर्मुज स्ट्रेट बंद होने से भारत में एलपीजी आपूर्ति प्रभावित।


सरकार ईंधन कमी से इनकार, पर देशभर में कतारें जारी।


दिल्ली में अवैध एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़, सिलेंडर बरामद।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका-इजरायल की ओर से किए गए हमलों के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है और हॉर्मुज स्ट्रेट को ईरान ने लगभग बंद कर रखा है। ऐसे में दुनिया के अंदर ईंधन की किल्लत होने लगी है। साथ ही भारत में भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।


देश में कई जगहों पर एलपीजी सिलिंडर के लिए लोग लाइनों में लगे हैं। इसकी कालाबाजी और जमाखोरी भी शुरू होने लगी है। हालांकि सरकार और तेल कंपनियां कह रही हैं कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और जनता को लगातार अपडेट दी जा रही है।



मिडिल ईस्ट से आने वाली एनर्जी सप्लाई बाधित हुई है। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के कब्जे के बाद गैस और तेल के आयात पर असर पड़ा है, हालांकि वहां से कई जहाज भारत आए हैं और अब स्थिति सामान्य होने लगी है।




लेकिन अभी भी एलपीजी को लेकर कई जगहों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में सिलिंडर समय पर नहीं पहुंच रहे तो कई जगहों पर डिलीवरी में दिक्कत आ रही है।



कुछ उपभोक्ता शिकायत कर रहे हैं कि उनसे मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं या फिर डिलीवरी किए बिना ही सिलिंडर को डिलीवर्ट दिखा दिया गया।



ऐसे में सरकार भविष्य में किसी भी संकट से निकलने के लिए उपाय भी कर रही है। सरकार एलपीजी की जगह पीएनजी के इस्तेमाल पर जोर दे रही है।



भारत में ऐसे कई घर हैं, जहां पर पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं। खबरें हैं कि ऐसे लोगों को के पास सरकार अलर्ट भेज रही है कि पीएनजी कनेक्शन है तो एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किया जाए। अगर कनेक्शन सरेंडर नहीं किया गया तो कनेक्शन काटा भी जा सकता है।




सरकार ने रसोई गैस सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कई तरह के कदम उठाए हैं, जिसमें मुख्य रूप से कमर्शियल गैस की तुलना में रसोई गैस को प्राथमिकता देना और तेल कंपनियों को एलपीजी के उत्पादन को बढ़ाने जैसे आदेश शामिल हैं। साथ ही सरकार होर्मुज के अलावा अन्य कई रास्तों से गैस आयात कर रही है।




इस बीच दिल्ली पुलिस ने संगम विहार इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने डिलीवरी एजेंटों की गोदामों से कुल 183 सिलिंडर बरामद किए हैं, जिनमें 154 भरे हुए और 29 खाली पाए गए।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »