गेल से लेकर कोहली तक, IPL इतिहास की वो 5 पारियां जो फैंस के दिलों पर आज भी करती हैं राज
आईपीएल के इतिहास में कई ऐसी पारियां हैं, जो फैंस के दिलों में आज तक जिंदा हैं। इसमें सबसे पहला नाम क्रिस गेल का आता है। आइए आपको बताते हैं, उन 5 पारिय ...और पढ़ें

विराट कोहली-क्रिस गेल
आईपीएल के इतिहास की टॉप-5 पारियां
क्रिस गेल की ऐतिहासिक पारी
आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च से
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18 सीजन पूरे हो चुके हैं और इस बार 19वां सीजन खेला जाना है। 2008 में आईपीएल की शुरूआत हुई और आज ये दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। इन 18 सालों में बल्लेबाजों ने कई यादगार पारियां खेली हैं, जो फैंस के दिल में आज भी बसती हैं। आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च से होने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आईपीएल के इतिहास की पांच सबसे बेहतरीन पारियां कौन-सी रही हैं? इसमें क्रिस गेल से लेकर विराट कोहली तक का नाम शामिल है।
IPL इतिहास की टॉप-5 पारियां-
1. क्रिस गेल
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 23 अप्रैल 2013 को क्रिस गेल के बल्ले का तूफान आया था। उनकी ये पारी आज भी आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी पारी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए गेल ने सिर्फ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन ठोके। इसमें 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा किया, जो IPL का सबसे तेज शतक है। इस पारी की बदौलत RCB ने 263 रन बनाए, जो उस समय T20 का विश्व रिकॉर्ड था।
2. ब्रैंडन मैक्कुलम
IPL का पहला मैच ही इतिहास बन गया था। 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ब्रैंडन मैक्कुलम ने RCB के खिलाफ नाबाद 158 रन बनाए। सिर्फ 73 गेंदों में यह स्कोर आया, जिसमें 10 चौके और 13 छक्के थे। मैच से पहले मैक्कुलम फॉर्म में नहीं थे, लेकिन उन्होंने ओपनिंग करते हुए RCB के गेंदबाजों पर ऐसा हमला किया कि IPL की दुनिया में धमाल मच गया। इस पारी ने IPL को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने में बड़ा रोल निभाया। आज भी फैंस के दिलों में मैक्कुलम की ये पारी राज करती है।
3. विराट कोहली
विराट कोहली का IPL 2016 सीजन सबसे शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 973 रन बनाए। 18 मई 2016 को बारिश से प्रभावित मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चिन्नास्वामी में कोहली ने 15 ओवर के मैच में 50 गेंदों में नाबाद 113 रन बनाए। पिछली गेम में चोट लगने से उनके हाथ में 7-8 टांके थे, लेकिन उन्होंने क्लास दिखाई। 28 गेंदों में 50 और 47 गेंदों में शतक पूरा किया। कोहली ने ये पारी चोटिल होने के बावजूद खेली थी, जिससे ये और भी खास बन गई।
4. एबी डी विलियर्स
एबी डी विलियर्स को मिस्टर 360 कहा जाता है क्योंकि वे हर तरफ शॉट खेल सकते हैं। 2016 के क्वालीफायर 1 में गुजरात लायंस के खिलाफ RCB को 159 रनों का लक्ष्य मिला। टॉप ऑर्डर जल्दी ढेर हो गया और 10 ओवर में RCB 68/6 पर थी। हालांकि, डी विलियर्स ने अकेले मोर्चा संभाला। उन्होंने इकबाल अब्दुल्ला के साथ 91 रनों की साझेदारी की। पहले धीरे खेला, फिर आखिरी में प्रवीण कुमार और ड्वेन स्मिथ पर लैप और स्कूप शॉट्स से 5 चौके-5 छक्के लगाए। उन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 79 रनों की पारी खेली और आरसीबी को फाइनल में पहुंचाया।
5. सुरेश रैना
मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना IPL के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। 30 मई 2014 को क्वालीफायर 2 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चेन्नई को 227 रनों का लक्ष्य मिला। शुरूआत में विकेट गिर गए, लेकिन नंबर 3 पर आए रैना ने कमाल कर दिया। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 87 रन बनाए, जिसमें स्ट्राइक रेट 348 का था। पहले 6 ओवर में CSK 100 रन बना चुकी थी। रैना ने 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया और एक ओवर में 33 रन भी ठोके। हालांकि, रैना रन आउट हो गए और CSK हार गई, लेकिन यह पारी IPL प्लेऑफ की सबसे यादगार आक्रामक पारियों में शुमार है।