IPL 2026 के लिए नए नियम लागू, मैच के दिन प्रैक्टिस पर बैन; परिवार के साथ सफर नहीं कर सकेंगे खिलाड़ी

IPL 2026 के लिए नए नियम लागू, मैच के दिन प्रैक्टिस पर बैन; परिवार के साथ सफर नहीं कर सकेंगे खिलाड़ी


BCCI New Guidelines IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत खिलाड़ियों को टीम बस में ही ट्रैवल करना होगा और वे अपन ...और पढ़ें




BCCI ने IPL 2026 के लिए नई गाईडलाइंस जारी की


बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के लिए नए दिशानिर्देश पेश किए


मैच के दिन प्रैक्टिस की इजाजत नहीं


खिलाड़ी अपने परिवार के साथ नहीं कर पाएंगे सफर


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। BCCI New Guidelines IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं। बीसीसीआई ने अपने नए फरमान में कई चीजों को स्पष्ट कर दिया है कि टीमें क्या कर सकती है और क्या नहीं कर सकती है।


अब हर टीम के खिलाड़ी सिर्फ टीम बस में ही ट्रेवल कर सकेंगे। उन्हें परिवार के साथ सफर करने की परमिशन नहीं हैं। इसके अलावा मैच डे पर किसी भी प्रैक्टिस सेशन की इजाजत नहीं होगी।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, वानखेड़े स्टेडियम में भी बीसीसीआई ने अलग इंतजाम किया है, जहां टीमों को मेन चौक के दोनों तरफ दो प्रैक्टिस विकेट दिए जाएंगे। किसी भी टीम को विरोधी टीम की प्रैक्टिस विकेट को इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। आइए एक नजर डालते हैं उन गाइडलाइंस पर जो बीसीसीआई ने टीम मैनेजर्स को दी हैं।
BCCI ने IPL 2026 के लिए नई गाईडलाइंस जारी कीकोई भी ओपन नेट की इजाजत नहीं होगी।
अगर एक टीम का प्रैक्टिस सेशन जल्दी खत्म हो जाता है, तो दूसरी टीम को प्रैक्टिस के लिए उस पिच का इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं होगी।
मैच वाले दिन मेंन चौक पर कोई भी फिटनेस टेस्ट नहीं होगा।
प्रैक्टिस डे पर भी प्लेयर्स को स्टेडियम तक अपनी टीम बस में आना है। टीम दो अलग-अलग बैच में स्टेडियम पहुंच सकती है।
प्लेयर्स को अपनी फैमिली के सदस्यों से अलग टीम के साथ सफर करना होगा। अगर कोई प्लेयर के परिवार के सदस्य और दोस्त आए हैं तो वह अलग गाड़ी में सफर कर सकते हैं और हॉस्पिटैलिटी एरिया से टीम की प्रैक्टिस देख सकते हैं।
मैच के दिनों में कोई प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी।
मैच-डे के लिए नियम इस प्रकार

प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया यानी PMOA से मान्यता प्राप्त स्टाफ के लिए मैच वाले दिन अपना एक्रेडिटेशन लाना जरूरी है। पहली बार एक्रेडिटेशन न लाने पर वॉर्निंग दी जाएगी। दूसरी बार, टीम पर पैसे का जुर्माना लगाया जाएगा।

हिटिंग नेट देने के बावजूद, खिलाड़ियों को LED नेट पर हिट करने की परमिशन नहीं।

प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ LED बोर्ड के सामने न बैठें। स्पॉन्सरशिप टीम फील्ड ऑफ प्ले पर ऐसी जगह मार्क करेगी, जहां तौलिया और पानी की बोतलें लेकर आने वाले सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी बैठ सकें।

प्लेयर्स को ऑरेंज और पर्पल कैप पहनना जरूरी होगा, कम से कम उन्हें शुरुआती दो ओवर तक पहनना पड़ेगा ताकि ब्रॉडकास्ट में दिखाए जा सकें।

मैच के बाद प्रेजेंटेशन में फ्लॉपी और स्लीवलेस जर्सी पहनने की इजाजत नहीं है। ऐसा करने पर पहली बार वॉर्निंग दी जाएगी, दूसरी बार पैसों का जुर्माना लगाया जाएगा।

मैच के दिनों में आईपीएल 2025 की तरह सिर्फ 12 एक्रेडिटेड सपोर्ट स्टाफ को इजाजत होगी, जिसमें टीम डॉक्टर भी शामिल हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »