iPhone Fold इस साल भी लॉन्च नहीं होगा? नई रिपोर्ट्स में बिक्री को लेकर बड़ा खुलासा

 iPhone Fold इस साल भी लॉन्च नहीं होगा? नई रिपोर्ट्स में बिक्री को लेकर बड़ा खुलासा



एप्पल इस साल iPhone 18 सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल आईफोन पेश कर सकता है। नई रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका अनावरण सितंबर में होगा, लेकिन बिक्री दिसंबर ...और पढ़ें





iPhone Fold इस साल भी लॉन्च नहीं होगा? नई रिपोर्ट्स में बिक्री को लेकर बड़ा खुलासा

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल इस साल अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने वाला है जिसके साथ ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि इसी के साथ कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है। हालांकि इसके लॉन्च को लेकर एक नई रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस आईफोन को अपने अगले फ्लैगशिप लाइनअप के साथ तो लॉन्च करेगी, लेकिन इसकी सेल बाद में शुरू हो सकती है।

iPhone Fold: लॉन्च और बिक्री में होगा अंतर?

हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Apple अपने फोल्डेबल iPhone को सितंबर में iPhone 18 Pro और Pro Max के साथ ही पेश कर सकता है। हालांकि, ये डिवाइस तुरंत मार्केट में उपलब्ध नहीं होगा और इसकी सेल दिसंबर 2026 से शुरू हो सकती है। इस तरह की स्ट्रेटेजी Apple के लिए कोई नई नहीं है। इससे पहले कंपनी iPhone X और iPhone XR को भी लॉन्च इवेंट में पेश कर चुकी है, लेकिन इन डिवाइस की बिक्री कुछ टाइम बाद शुरू हुई थी।
क्या हो सकती है देरी की वजह?

दरअसल फोल्डेबल iPhone जैसे नए डिजाइन वाले डिवाइस में प्रोडक्शन और सप्लाई चेन से जुड़ी समस्या आ सकती है। माना जा रहा है कि इसी वजह से कंपनी इसकी बिक्री को थोड़ा आगे बढ़ा सकती है।


हालांकि, रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि डिवाइस का डेवलपमेंट काफी एडवांस लेवल पर पहुंच गया है और इसका डिजाइन लगभग फाइनल हो गया है, जिससे इस साल इसके लॉन्च की संभावना काफी ज्यादा बढ़ गई है।

iPhone फोल्ड में क्या-क्या खूबियां

रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन में बड़े डिस्प्ले के साथ मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जा सकती है। इतना ही नहीं इसमें यूजर्स एक साथ दो एप्स चलाने जैसे फीचर्स का भी यूज कर पाएंगे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »