काव्या मारन ने इंटर्न से CEO तक का सफर किया तय, क्रिकेट से लगाव बनाता है उन्‍हें खास; पाक क्रिकेटर के कारण चर्चा में हैं

 काव्या मारन ने इंटर्न से CEO तक का सफर किया तय, क्रिकेट से लगाव बनाता है उन्‍हें खास; पाक क्रिकेटर के कारण चर्चा में हैं


सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की फ्रेंचाइजी 'सनराइजर्स लीड्स' ने ऑक्‍शन में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को (2.34 करोड़ रुपये) अपने साथ जोड ...और पढ़ें




अबरार अहमद पर खर्च किए करोड़ों रुपये।


सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं


अबरार अहमद के कारण चर्चा में काव्‍या


SA 20 में उनकी टीम 3 बार बनी विजेता


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्‍लैंड की टी20 लीग 'द हंड्रेड' (The Hundred) इन दिनों लगातार चर्चा में है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन की फ्रेंचाइजी 'सनराइजर्स लीड्स' ने ऑक्‍शन में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को (2.34 करोड़ रुपये) अपने साथ जोड़ा था। इसके बाद भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर इसका भारी विरोध किया और नाराजगी जताई। ऐसे में काव्‍या मारन का नाम फिर लोगों की जुबान पर आ गया है।

फाइनल में मिली थी हार

काव्या मारन IPL मुकाबलों के दौरान अपनी फ्रेंचाइजी को सपोर्ट करती नजर आती हैं। IPL 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को लो स्‍कोरिंग मैच में 8 विकेट से शिकस्‍त दी थी। इस फाइनल के बाद काव्‍या मारन की रोती हुई तस्‍वीरें और वीडियो सामने आई थीं। हालांकि, उन्‍होंने अपने आप को संभाला और फिर ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर प्‍लेयर्स को मोटिवेट किया।

क्रिकेट से इमोशनली जुड़ी हैं

काव्‍या ने सनराइजर्स हैदराबाद के प्‍लेयर्स से कहा था कि आप सभी ने हमें गौरवान्वित किया है। हम पिछले साल (IPL 2023) अंतिम पायदान पर थे और इस बार फाइनल में पहुंचे। आप लोगा निराश न हों। इसके अलावा एक इंटरव्यू में उन्‍होंने कहा था कि परदे पर दिखने वाले उनके रिएक्‍शन बेहद सच्‍चे हैं, क्योंकि वे क्रिकेट से इमोशनली जुड़ी हैं।

काव्‍या ने MBA किया है

काव्या मारन की बात करें तो उन्‍होंने यूके के वारविक बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की (MBA) है कि कैसे 'इमोशनल कनेक्ट' के जरिए ब्रांड को खड़ा किया जाता है। काव्या को IPL 2018 में पहली बार लोगों ने मैच के दौरान टीवी पर देखा था। इसके बाद वह काफी तेजी से वायरल हो गई थीं। गूगल पर 'मिस्ट्री गर्ल' के नाम से सर्च किया गया था।

खुद को रखती हैं फिट

काव्‍या खाने-पीने की शौकीन हैं। उन्‍हें साउथ इंडियन के साथ ही घर का खाना पसंद है। हालांकि, काव्‍या अपनी सेहत का भी बहुत ख्‍याल रखती हैं। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए वह एक्सरसाइज और वॉक करती हैं। काव्या को लग्जरी कारों का शौक है। उनके कलेक्शन में रोल्स रॉयस फैंटम, बेंटले बेंटायगा, फेरारी रोमा और बीएमडब्ल्यू i7 गाड़ियां हैं।

पापा फाउंडर तो दादा मंत्री

काव्या के पिता कलानिधि मारन 'सन ग्रुप' के फाउंडर और चेयरमैन हैं। वहीं उनकी मां कावेरी मारन एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। कव्‍या का कोई और भाई-बहन नहीं है। उनके दादा मुरासोली मारन द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेता और केंद्रीय मंत्री थे।

पहले सीजन से देख रहीं आईपीएलकाव्‍या पहले सीजन से ही इंडियन प्रीमियर लीग देख रही हैं। उनकी मां कावेरी और दादा मुरासोली क्रिकेट के काफी शौकीन हैं।
उनकी घर पर टीवी में क्रिकेट ही चलता था। पहले सीजन से ही उन्होंने IPL देखना शुरू कर दिया था।
मां कावेरी और दादा मुरासोली मारन को क्रिकेट का शौक था। इससे उनके घर पर टीवी में हर समय क्रिकेट मैच चलता रहता था।
कव्‍या अपने पिता के बिजनेस में हाथ बंटाती हैं।
IPL के अलावा दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट लीग 'SA 20' और ब्रिटिश लीग 'द हंड्रेड' में काव्या मारन की फ्रेंचाइजी है।
SA 20 में उनकी टीम 'सनराइजर्स ईस्टर्न कैप' 4 सीजन में तीन बार चैंपियन बन चुकी है।
सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने 2022/23, 2023/24 और 2025/26 में ट्रॉफी अपने नाम की है।
2024/25 सीजन में एमआई कैप टाउन ने खिताब अपने नाम किया था।
सन टीवी नेटवर्क में इंटर्न थीं

काव्या मारन के सफर की बात करें तो उन्‍होंने कॉलेज के दिनों से ही फैमली मीडिया ग्रुप सन टीवी नेटवर्क में बतौर इंटर्न काम करना शुरू किया था। उन्होंने 'सन म्यूजिक' और FM चैनलों में काम सीखा। 2018 में वह 26 साल की उम्र में सनराइजर्स हैदराबाद की CEO और को-ओनर बनीं। कव्‍या फॉर्चून इंडिया मोस्ट पॉवरफुल वुमन 2025 की लिस्‍ट में शामिल की गई थीं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »