राष्ट्रपति मुर्मु ने ईद-उल-फितर पर दी बधाई, एकता और सद्भाव का संदेश

 राष्ट्रपति मुर्मु ने ईद-उल-फितर पर दी बधाई, एकता और सद्भाव का संदेश


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फितर से पहले देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने सभी से समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आ ...और पढ़ें





राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी ईद-उल-फितर की बधाई।


राष्ट्रपति मुर्मु ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर बधाई दी।


समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्र प्रगति का आग्रह किया।


आत्म-संयम, दान और करुणा का संदेश देता है यह त्योहार।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फितर से एक दिन पहले शुक्रवार को लोगों को ईद की बधाई दी और सभी से समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लेने का आग्रह किया।


राष्ट्रपति ने संदेश में कहा, ईद-उल-फितर के अवसर पर मैं सभी नागरिकों, विशेषकर भारत और विदेश में रहने वाले मुस्लिम बहनों और भाइयों को दिल से बधाई देती हूं। रमजान के पवित्र माह की समाप्ति के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार आत्म-संयम, दान और वंचितों के प्रति करुणा का संदेश देता है। यह प्रेम, भाईचारा, शांति और सद्भाव का संदेश भी देता है।
राष्ट्रपति ने कहा, यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि हमें सभी लोगों की भलाई के लिए प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर आइए हम जरूरतमंदों की मदद करने, समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लें।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »