पहले मैच में बरसेंगे रन या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानिए क्या कहता है चिन्नास्वामी की पिच का मिजाज

पहले मैच में बरसेंगे रन या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानिए क्या कहता है चिन्नास्वामी की पिच का मिजाज

आईपीएल-2026 का पहला मैच मौजूदा विजेता आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ये मैच आरसीबी के घर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। सभी की नज ...और पढ़ें





एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा आईपीएल-2026 का पहला मैच


आईपीएल-2026 का पहला मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा


आरसीबी के सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद


जीत से शुरुआत करना चाहेंगी दोनों टीमें


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिस पल का इंतजार पूरे क्रिकेट जगत को था वो आ गया है। क्रिकेट का त्योहार कही जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का ताजा सीजन शनिवार से शुरू हो रहा है। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहला मैच खेला जाएगा जिसमें मेजबान और मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।


आरसीबी ने पिछले सीजन पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। हालांकि, जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी जिससे इस स्टेडियम में इस सीजन मैच होने की संभावना कम थी। आरसीबी इन लोगों को श्रद्धांजलि देगी और इसलिए पूरे स्टेडियम में 11 सीटों को खाली रखा जाएगा। लेकिन सबसे ज्यादा नजरे तो इस बात पर होंगी कि पहले मैच में रनों की बारिश होगी या गेंदबाजों का कहर बरपेगा?

क्या कहती है पिच?

क्रिकेट के खेल में पिच काफी मायने रखती है क्योंकि इसी को देखने के बाद टीमें अपने अंतिम 11 खिलाड़ी चुनती हैं। चिन्नास्वामी की पिच का मिजाज देखा जाए तो बल्लेबाजों के फेवर में रहता है। यहां बाउंड्रीज भी छोटी हैं और इसलिए रन बनाना आसान रहता है। यहां की आउटफील्ड भी तेज है तो इसलिए भी रन बनाना आसान होता है। देखा जाए तो इस मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है और स्कोर 180 से 200 तक आराम से जा सकता है।


ओस कर सकती है परेशान?

इस समय ओस की भी संभावना जताई जा रही है जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है। अगर ओस का मामला होता है तो फिर जो टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और ज्यादा आसान हो जाएगी।


देखा जाए तो हैदराबाद के बल्लेबाज इस मैच में तूफान मचा सकते हैं। इस टीम के पास वैसे भी तूफानी बल्लेबाज हैं। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टन जैसे धुरंधर इस टीम में हैं और अगर इनका बल्ला चल गया तो फिर गेंदबाजों की खैर नहीं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »