आशुतोष शर्मा ने बताया किस गेंदबाज का सामना करना लगता है चैलेंजिंग, दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खोले कई राज

 आशुतोष शर्मा ने बताया किस गेंदबाज का सामना करना लगता है चैलेंजिंग, दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खोले कई राज


दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बल्‍लेबाज आशुतोष शर्मा ने बताया कि आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने अपनी कमियों को दूर किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार है। ...और पढ़ें





आशुतोष शर्मा


आशुतोष शर्मा को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन की उम्‍मीद


दिल्‍ली कैपिटल्‍स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को एलएसजी के खिलाफ खेलेगा


आशुतोष शर्मा ने कहा कि दिल्‍ली आगामी सीजन में बढ़‍िया प्रदर्शन करेगी


 नई दिल्‍ली। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खेलने का दबाव महसूस नहीं करते और इस सीजन में उनका ध्यान टीम को ज्यादा से ज्यादा मैच जिताने पर है।

पिछले सीजन में लखनऊ के विरुद्ध 31 गेंद में 66 रन बनाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाने वाले आशुतोष का कहना कि वह फिनिशर की भूमिका को निभाना चाहते हैं। आशुतोष शर्मा से नितिन नागर ने विशेष बातचीत की।

पेश हैं प्रमुख अंश:

सवाल - दिल्ली कैपिटल्स पिछले सीजन में पांचवें नंबर पर रही थी। इस बार टीम से क्या उम्मीदें हैं?

जवाब - तैयारियां बहुत अच्छी चल रही हैं। हमने सत्र पूर्व तीन-चार शिविर में हिस्सा लिया है। एक तरह से पूरे साल ही हमारी प्रैक्टिस चलती रहती है। घरेलू क्रिकेट से ब्रेक मिलने के बाद हम यहां अभ्यास करने आ जाते हैं।


मेरी भूमिका पिछले साल जैसी ही रहेगी, टीम के लिए छठे या सातवें नंबर पर आकर मैच फिनिश करना। मैं ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहता हूं। जब मैं मैदान पर होता हूं तो मुझे कोई दबाव महसूस नहीं होता। मुझे अपनी काबिलियत और अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा है।
सवाल - इस बार टीम के पास मिलर, स्टब्स और रिजवी के रूप में फिनिशर के कई विकल्प हैं। ऐसे में ये आपके लिए कितना चुनौतीपूर्ण होगा?

जवाब - मैं इस बारे में इतना सोचता नहीं हूं। क्रिकेट टीम गेम है और जो भी टीम की जरूरत के हिसाब से सही होगा टीम प्रबंधन वही करेगा। अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं अपना शत प्रतिशत दूंगा बस। हमारा पहला लक्ष्य मैच जीतना है और जो भी उस भूमिका में फिट होगा, वो खेलेगा।



सवाल - क्या बल्लेबाजी को लेकर कुछ खास तैयारी की है?

जवाब - इस साल मेरी बल्लेबाजी में आपको बदलाव देखने को मिलेगा। मैंने माइंडसेट बदला है कि इस बार थोड़ा डोमिनेट करके खेलूं। मैंने कुछ खास शॉट्स का अभ्यास किया है, जो आपको मैदान पर दिखेगा। इसके साथ ही यॉर्कर, स्लोअर, बाउंसर और लेंथ गेंद को लेकर ज्यादा ध्यान दिया है। हमने काफी अभ्यास मैच खेले हैं, जिसमें हमने काफी अच्छी तैयारी की है।


सवाल - इस बार केविन पीटरसन टीम के साथ नहीं हैं। उनसे आपने क्या सीखा?

जवाब - केविन के अनुभव से मैंने बहुत कुछ सीखने की कोशिश की है। उनसे दबाव में कैसे बल्लेबाजी करना है ये सीखा है। कैसे रन बनाने हैं, ये सीखा है। यह सही है कि इस बार वह हमारी टीम के साथ नहीं है, लेकिन ये पेशेवर क्रिकेट है। कोई साथ रहता है तो कोई जाता है। ये खेल का हिस्सा है।


सवाल - इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम को कैसे आंकते हैं?

जवाब - इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी संतुलित है। लुंगी एनगिडी और डेविड मिलर के शामिल होने से टीम का संतुलन काफी अच्छा हो गया है। पिछले सीजन में जो कुछ कमियां थीं, इस बार टीम प्रबंधन ने उन्हें दूर किया है। इस बार हम काफी अच्छा खेलेंगे।


सवाल - आप आज जहां है, उसमें आईपीएल की कितनी भूमिका है?

जवाब - आईपीएल का बड़ा रोल है। अगर आप इस मंच पर प्रदर्शन करते हो तो आपको मौका मिलता है। मुझे बस अच्छा क्रिकेट खेलना है, बाकी तो अपने आप मिल जाएगा।

सवाल - रतलाम से लेकर इंडिया 'ए' तक के सफर में क्या कभी लगा कि क्रिकेट को छोड़ना पड़ेगा?

जवाब - ऐसा हर क्रिकेटर के जीवन में होता है, जब उसे डाउन फॉल देखना पड़ता है। तब दिमाग में कई बार आया कि क्रिकेट छोड़ना पड़ेगा, लेकिन अगले दिन फिर समझ में आया कि क्रिकेट छोड़ने से क्या होगा? उससे फायदा क्या होगा? मुझे क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है और हमेशा अच्छा खेलने की प्रेरणा लेता हूं।


सवाल - किस गेंदबाज को खेलना सबसे चुनौतीपूर्ण लगता है ?

जवाब - अगर किसी गेंदबाज को खेलना मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण है तो वह हैं सुनील नरेन। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को भी खेलना काफी चैलेंजिंग लगता है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »