झारखंड में नाबालिग से दरिंदगी, युवक ने शादी का झांसा देकर खड़ी ट्रेन के कोच में किया दुष्कर्म

 झारखंड में नाबालिग से दरिंदगी, युवक ने शादी का झांसा देकर खड़ी ट्रेन के कोच में किया दुष्कर्म



झारखंड में साहिबगंज के महाराजपुर में रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर ज ...और पढ़ें





खड़ी ट्रेन के कोच में नाबालिग से दुष्कर्म


पुलिस मामले की कर रही जांच


संवाद सहयोगी, साहिबगंज। तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर में रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी में वहीं की एक 14 वर्षीय बच्ची के साथ नया टोला के परमेश महतो ने दुष्कर्म किया।

युवक नाबालिग को झांसा देकर स्टेशन पर ले गया और खड़ी ट्रेन की बोगी में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर के पास अपने जीजा की चाय दुकान में झाडू लगा रही थी।

इसी दौरान बगल का रहने वाला युवक परमेश उसे बुलाया और झांसा देकर स्टेशन पर लेकर चला गया। वहां पर 10 से 15 मिनट तक शादी का झांसा देकर बरगलाया और दबाव बनाने लगा।

इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक के सेंटरिंग में खड़ी ट्रेन की बोगी में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद परमेश भाग गया। वह वहां से किसी तरह घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपने स्वजनों को दी।

स्वजनों ने जीआरपी थाना पहुंचकर जीआरपी पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी और मामला दर्ज करवाया। थाना प्रभारी कैलाश महतो ने बताया कि पीड़ित परिवार ने आपबीती सुनाई है।

प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं। पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली गयी है। आरोपित युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »