कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक: महिला समेत दो की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

 कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक: महिला समेत दो की मौत, इलाके में दहशत का माहौल



कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ गया है। बुधवार रात हाथी के हमले में एक महिला और 40 वर्षीय बालेश्वर सोरेन की कुचलकर मौत हो गई। मरियमपुर और बोनाकाल ...और पढ़ें




शव को अस्पताल ले जाती एम्बुलेंस।


कोडरमा में हाथी के हमले से दो लोगों की मौत।


मरियमपुर और बोनाकाली में महिला-पुरुष को कुचला।


वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, दहशत का माहौल।

 संवाददाता, कोडरमा। कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार की रात हाथी के हमले में एक महिला और एक पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे मरियमपुर के पास हाथी देखा गया। इसी दौरान उसने एक महिला को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद जब स्थानीय लोग हाथी को भगाने का प्रयास कर रहे थे, तभी वह बोनाकाली महिला कॉलेज के पास पहुंच गया, जहां 40 वर्षीय बालेश्वर सोरेन (पिता- छोटका सोरेन) को भी कुचलकर मार डाला।




(मौके पर मौजूद रेंजर रामबाबू)
इलाके में भय का माहौल

इस घटना के बाद कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के बोनाकाली और मरियमपुर इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथी को ज्यादा दूर तक खदेड़ने में सफल नहीं हो सकी।

अभी भी गांव से सटे जंग में छिपा है एक हाथी

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक हाथी अभी भी मरियमपुर से सटे जंगलों में छिपा हुआ है, जबकि हाथियों का एक झुंड बागीटांड के पास कोडरमा घाटी के जंगलों में देखा गया है। बताया जा रहा है कि एक हाथी झुंड से बिछड़ा हुआ है जो आतंक मचा रहा है।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि टीम के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। टॉर्च के सहारे हाथी को भगाने की कोशिश नाकाफी साबित हो रही है। ग्रामीणों में अभी शंका है कि किसी भी समय हाथी फिर से हमला कर सकते हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »