'बिना रहम के ईरान पर मिसाइलों की बारिश करता रहेगा अमेरिका', ट्रंप के सहयोगी का दावा

 'बिना रहम के ईरान पर मिसाइलों की बारिश करता रहेगा अमेरिका', ट्रंप के सहयोगी का दावा


अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रमुख ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ईरान में बिना किसी संयम के ऑपरेशन चला रही है, जिससे आसमान पर पूर्ण वर्चस्व स् ...और पढ़ें






ईरान पर अमेरिकी सेना बरसा रही 'मौत और विनाश' (फोटो- रॉयटर्स)

HIGHLIGHTS

अमेरिकी सेना ईरान में 'बिना संयम' ऑपरेशन चला रही है


ईरान ने अमेरिका पर 'मानवता के खिलाफ अपराध' का आरोप लगाया


 मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका और ईरान में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन प्रमुख ने बुधवार को घोषणा की कि अमेरिकी सेना ईरान में "बिना किसी संयम" के ऑपरेशन चला रही है और आसमान पर पूर्ण वर्चस्व स्थापित कर "मौत और विनाश" बरसा रही है।


एक तरफ जहां व्हाइट हाउस अमरिकी सैनिकों के इस अभियान को रणनीतिक सफलता बता रहा है, तो वहीं दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका पर आवासीय क्षेत्रों, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए इसे 'मानवता के खिलाफ अपराध' करार दिया है।
बिना किसी दया के कर रहें कार्रवाई

बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान में सैकड़ों नागरिकों की मौत सहित हताहतों की संख्या बढ़ने के साथ ही अमेरिकी सेना युद्ध के नियमों में ढील दे रही है और बिना किसी खास संयम (दया) के कार्रवाई कर रही है। हम उन्हें तब मुक्के मार रहे हैं, जब वे गिरे हुए हैं, और यही सही तरीका है।


ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट

हेगसेथ ने कहा, "ईरानी नेता हर मिनट, हर दिन केवल अमेरिकी और इजरायली हवाई शक्ति को ही देख रहे हैं, जब तक कि हम यह तय नहीं कर लेते कि यह सब खत्म हो गया है, और ईरान इसके बारे में कुछ भी नहीं कर पाएगा। ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान आसमान को नियंत्रित कर रहे हैं, लक्ष्य चुन रहे हैं और दिन भर आसमान से मौत और विनाश बरसा रहे हैं।"

ईरान ने लगाया ये आरोप

वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने एक्स पर लिखा, "हेगसेठ की टिप्पणियां युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों की स्वीकारोक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं। केवल नाजी मानसिकता वाला व्यक्ति ही अपने आका की इच्छाओं को पूरा करने के लिए ठंडे खून से किसी दूसरे राष्ट्र पर मौत और विनाश का कहर बरपा सकता है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »