कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी, दिलचस्प है कहानी

 कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी, दिलचस्प है कहानी



संजू सैमसन ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उनकी पत्नी चारुलता रमेश की चर्चा हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि इन द ...और पढ़ें





संजू सैमसन


संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में किया शानदार प्रदर्शन


कौन हैं संजू की पत्नी चारुलता रमेश


संजू सैमसन और चारुलता की लव स्टोरी


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले से तबाही मचाई। उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक लगाए, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला भी शामिल रहा। उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इसके बाद संजू की पत्नी चारुलता रमेश ने एक पोस्ट साझा किया, जिसमें वे संजू के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी पकड़े हुए दिखाई दीं। उन्होंने पोस्ट के साथ एक मैसेज भी लिखा और अब उनकी चर्चा हो रही है।


चारुलता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजू के साथ तस्वीर साझा किया। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, "ये मेरी ट्रॉफी पकड़े हुए हैं। बहुत आभारी हूं।" उनका ये प्यारा मैसेज फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। कपल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों की लव स्टोर कैसे शुरू हुई।

कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश?

सैमसन की पत्नी चारुलता का जन्म 19 अक्टूबर 1995 को केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ था। उन्होंने आर्या सेंट्रल स्कूल में पढ़ाई की। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद मार इवानियोस कॉलेज से रसायन विज्ञान में बीएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद लोयोला कॉलेज ऑफ सोशल साइंसेज से मानव संसाधन में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। रिपोर्ट्स की मानें, तो वे एक बिजनेसवुमन हैं। उनके पिता बी. रमेश कुमार मातुभूमि के मुख्य समाचार संपादक हैं। इसके अलावा उनकी मां राजश्री रमेश एलआईसी में सरकारी कर्मचारी हैं।

कैसे शुरू हुई संजू और चारुलता की लव स्टोरी?

संजू और चारुलता की लव स्टोरी की शुरूआत मार इवानियोस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उस समय संजू घरेलू क्रिकेट में एक उभरते हुए सितारे थे। संजू ने चारुलता को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्यार हो गया। कपल ने 22 दिसंबर 2018 को एक निजी कार्यक्रम में शादी कर ली। इसमें उनके परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए। संजू ने अपनी शादी में किसी भी बड़े सितारे को नहीं बुलाया। सैमसन को भारतीय टीम से बाहर किया और फिर उन्होंने वापसी की, कठिन दौर के समय भी चारुलता उनका हौसला बढ़ाती रहीं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »