ऑस्‍ट्रेलिया की बादशाहत होगी खत्‍म, फाइनल में उतरते ही टीम इंडिया रचेगी इतिहास

 ऑस्‍ट्रेलिया की बादशाहत होगी खत्‍म, फाइनल में उतरते ही टीम इंडिया रचेगी इतिहास



India vs New Zealand: टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टक्‍कर होगी। निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍ ...और पढ़ें







रविवार को खेला जाएगा फाइनल।

HIGHLIGHTS

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच होगा फाइनल


तीसरी ट्रॉफी पर होगी टीम इंडिया की नजर


नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला

टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टक्‍कर होगी। निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इंग्‍लैंड को तो न्‍यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल का टिकट कटाया। अब 8 मार्च को दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए जंग देखने को मिलेगी। इस मुकाबले में उतरे ही भारतीय टीम इतिहास रच देगी और ऑस्‍ट्रेलिया को पछाड़ देगी।

टॉप पर पहुंचेगी भारतीय टीम

दरअसल, भारत और ऑस्‍ट्रेलिया ने अब तक आईसीसी इवेंट्स (वनडे विश्‍व कप, टी20 विश्‍व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप) के 14-14 फाइनल खेले हैं। ऐसे में रविवार को टीम इंडिया कंगारुओं की बादशाहत को खत्‍म कर देगी और रिकॉर्ड 15वीं बार फाइलन खेलने उतरेगी।
हालांकि, ऑस्‍ट्रेलिया ने 14 में से 10 फाइनल जीते हैं। वहीं टीम इंडिया 14 में से 7 फाइनल मैच जीत पाई है। चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल मैच बारिश के कारण रद हो गया था। ऐसे में इंडिया और श्रीलंका संयुक्‍त रूप से विजेता बने थे।

ICC फाइनल में सबसे ज्‍यादा मैचऑस्‍ट्रेलिया: 14 मैच, 10 जीत
भारत: 14 मैच, 7 जीत
वेस्‍टइंडीज: 8 मैच, 5 जीत
इंग्‍लैंड: 9 मैच, 3 जीत
श्रीलंका: 7 मैच, 3 जीत
न्‍यूजीलैंड: 7 मैच, 2 जीत
पाकिस्‍तान: 6 मैच, 3 जीत
साउथ अफ्रीका: 3 मैच, 2 जीत
ICC टूर्नामेंट के फाइनल में भारत की जीतवनडे विश्व कप 1983: भारत ने वेस्‍टइंडीज को हराया।
चैंपियंस ट्रॉफी 2002: भारत और श्रीलंका संयुक्‍त विनर।
टी20 विश्‍व कप 2007: भारत ने पाकिस्‍तान को मात दी।
वनडे विश्‍व कप 2011: भारत ने श्रीलंका को शिकस्‍त दी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2013: भारत ने इंग्‍लैंड को पटखनी दी।
टी20 विश्‍व कप 2024: भारत ने साउथ अफ्रीक को हराया।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने न्‍यूजीलैंड को धूल चटाई।
ICC टूर्नामेंट के फाइनल में भारत की हारचैंपियंस ट्रॉफी 2000: न्‍यूजीलैंड ने भारत को शिकस्‍त दी।
वनडे विश्‍व कप 2003: ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को हराया।
टी20 विश्‍व कप 2014: श्रीलंका ने टीम इंडिया को रौंदा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: पाकिस्‍तान ने भारत को मात दी।
वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2021: न्‍यूजीलैंड ने भारत को हराया।
वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2023: ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को हराया।
वनडे विश्‍व कप 2023: ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को पटखनी दी।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »