झारखंड पुलिस के सभी जांच अधिकारियों को मिलेगा स्मार्टफोन, नियमों में हुआ बदलाव

 झारखंड पुलिस के सभी जांच अधिकारियों को मिलेगा स्मार्टफोन, नियमों में हुआ बदलाव



झारखंड पुलिस मुख्यालय ने अनुसंधानकर्ताओं को स्मार्टफोन देने के दिशानिर्देशों में संशोधन किया है। अब सभी वर्तमान अनुसंधान कार्य कर रहे पुलिस पदाधिकारिय ...और पढ़ें





झारखंड पुलिस के जांच अधिकारी को मिलेगा स्मार्टफोन। फोटो एआई जनरेटेड


अनुसंधानकर्ताओं को सरकारी योजना से स्मार्टफोन मिलेगा।


पुलिस मुख्यालय ने स्मार्टफोन वितरण के दिशानिर्देश बदले।


मंत्री संजय सेठ ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।


राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड पुलिस में अनुसंधान कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को अब सरकारी योजना के तहत स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने पूर्व में जारी दिशानिर्देशों में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है।


पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यालय उपकरण मद के तहत अनुसंधान कार्य में उपयोग के लिए मोबाइल फोन खरीदने की राशि उपलब्ध कराई गई है।

इससे पहले 17 मार्च 2025 को जारी दिशानिर्देशों के अनुसार नया मोबाइल फोन केवल उन्हीं अनुसंधानकर्ताओं को देने का प्रविधान था, जिनकी सेवा अवधि चार वर्ष से अधिक शेष हो।

साथ ही यह भी शर्त थी कि पिछले दो वर्षों से अनुसंधान कार्य में संलग्न नहीं रहने वाले या अनुसंधानकर्ता नहीं रहने वाले पदाधिकारियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

कई जिलों से यह सूचना मिली थी कि इन शर्तों के कारण बड़ी संख्या में अनुसंधानकर्ता इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसके बाद मामले की समीक्षा की गई।

पुलिस मुख्यालय ने पूर्व दिशानिर्देशों में आंशिक संशोधन किया है। अब वर्तमान में अनुसंधान कार्य कर रहे सभी पुलिस पदाधिकारियों को प्रावधान के अनुसार मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाएगा।

महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मंत्री संजय सेठ ने किया सम्मानित


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की और उन्हें छाता भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी, बारिश और कड़ाके की ठंड जैसे हर मौसम में सड़कों पर खड़े होकर महिला पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं। नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह वीडियो भी देखें



उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सेवा भावना और मेहनत को सराहा।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »