BCCI ने IPL 2026 के नियमों में किया बड़ा बदलाव, बल्लेबाजों के लिए खड़ी कर दी बड़ी मुश्किल!

BCCI ने IPL 2026 के नियमों में किया बड़ा बदलाव, बल्लेबाजों के लिए खड़ी कर दी बड़ी मुश्किल!



बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब डीआरएस के दौरान अंपायर केवल उसी चीज़ की जांच करेगा जिसके लिए टीम ने रिव्यू लिया है, अन्य ...और पढ़ें






डीआरएस में अब केवल मांगी गई चीज़ की जांच होगी


बल्लेबाजों का 15 सेकंड का अतिरिक्त समय खत्म


थर्ड अंपायर स्वतः अन्य पहलुओं की जांच नहीं करेगा


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के नियमों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा बदलाव किया है। बीसीसीआई ने सभी 10 आईपीएल टीमों को स्पष्ट कर दिया है कि डीरआरएस के दौरान अंपायर खुद से दोबारा जांच नहीं करेगा। इससे टीमें, जिसके लिए डीआरएस लेंगी सिर्फ उसी की जांच होगी। इससे पहले रिव्यू के दौरान अंपायर वाइड से लेकर कैच तक की जांच करते थे।


बीसीसीआई के नए नियम के मुताबिक अब ऐसा नहीं होने वाला है। इसके अलावा बल्लेबाज के लिए, जो अतिरिक्त 15 सेकंड का समय दिया जाता था, उसे भी खत्म कर दिया गया है। इससे पहले भी खबरें सामने आई थी कि बोर्ड आईपीएल के नियमों में बदलाव करने पर विचार कर रहा है। अब बीसीसीआई ने इसमें बड़ा बदलाव किया है।

रिव्यू को लेकर BCCI ने किया बड़ा बदलाव

बीसीसीआई ने टीमों को स्पष्ट कर दिया है कि अब थर्ड अंपायर उसी की जांच करेंगे, जिसकी टीम या बल्लेबाज ने मांग की है। इसकी अतिरिक्त जांच ऐसे समय में ही की जाएगी, जब दूसरी टीम ने तय समय में उसकी जांच की मांग की हो। उदाहरण के लिए अगर बॉलिंग टीम ने कैच-बिहाइंड का रिव्यू लेती है, तो अंपायर वाइड बॉल की जांच नहीं करेगा। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक 27 मार्च को कुछ एक्सपर्ट्स ने वीडियो दिखाए और इसके बाद बोर्ड ने ये फैसला किया है।


अगर विकेटकीपर कैच लेकर अपील करता है और अंपायर अपील खारिज कर देता है। इसके बाद गेंदबाजी टीम रिव्यू करने का फैसला करती है। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद बल्ले के ऊपर से गुजरी है, जिससे बल्ले और बैट के संपर्क की कोई संभावना नहीं है, तो ऐसे समय में हाइट वाइड के लिए अंपायर खुद से जांच नहीं करेगा। अब इसकी जांच ऐसे समय में ही होगी, जब बल्लेबाजी टीम ने निर्धारित समय के भीतर वाइड के लिए रिव्यू लिया होगा।

बीसीसीआई ने पहले भी दी थी जानकारी

इससे पहले एक बैठक के दौरान बीसीसीआई ने सभी कप्तानों की एक बैठक में नए नियमों को लेकर जानकारी दी थी। इसमें इनिंग्स टाइमर और 60 सेकंड की घड़ी जैसे नियम शामिल थे। इसके अलावा टीम शीट और सिर में चोट लगने वाले खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट से जुड़े नियम को बताया था।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »