AC के सामने बैठकर कट रही है गर्मियां? जानिए एयर कंडीशनर के इस्तेमाल से सेहत को होने वाले नुकसान

AC के सामने बैठकर कट रही है गर्मियां? जानिए एयर कंडीशनर के इस्तेमाल से सेहत को होने वाले नुकसान

गर्मियों में तपती धूप से बचने के लिए दिनभर AC के सामने बैठना आज के समय में आम हो गया है, लेकिन यही आदत मोटापे का कारण बन सकती है। ...और पढ़ें




AC में ज्यादा समय बिताना बढ़ा सकता है मोटापा और स्वास्थ्य जोखिम (Picture Credit- AI Generated)

AC में रहने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा होता है


ठंडे माहौल में भूख बढ़ती है, जिससे मोटापा आता है


पसीना न आने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होते हैं


लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में गर्मियों की चिलचिलाती धूप से बचने के लिए घंटों AC के सामने बैठना आम हो गया है। ये बात और है कि ये आरामदायक लगता है, लेकिन आपकी यह आदत आपके शरीर पर चुपके से बुरा असर डाल सकती है।


मोटापा एक ऐसा खतरा है जो बिना आहट के आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है। अगर आप भी दिनभर एसी की ठंडी हवा में सुस्त रहते हैं, तो अलर्ट हो जाइए। आईए जानते हैं कि कैसे हमारे शरीर पर असर होता है है

जानिए कैसे बढ़ता है मोटापा
गतिविधियों में भारी गिरावट

जब शरीर आरामदायक ठंडक में रहता है, तो वह एनर्जी खर्च करने के लिए इंस्पायर नहीं होता। पूरे दिन बैठे रहना या लेटे रहना कैलोरी बर्न को बहुत कम कर देता है। नतीजा फैट तेजी से जमा होता है।

नेचुरल टेंपरेचर बैलेंस बिगड़ जाता है

गर्म मौसम में शरीर टेंपरेचर को संतुलित करने के लिए अधिक मेहनत करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। एसी में रहने से यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे मेटाबालिज्म दर गिरती है और वजन बढ़ने लगता है।

भूख में अनियंत्रित बढ़ोतरी

ठंडे वातावरण में शरीर को एक्स्ट्रा एनर्जी की जरूरत महसूस होती है। इसका नतीजा है बार-बार भूख लगना और बिना सोचे-समझे जंक फूड या ऑयली फूड्स का सेवन करना, जो मोटापा बढ़ाता है।
पसीने का रुकना और डिटॉक्स न होना

पसीना आना बॉडी का एक नेचुरल डिटॉक्स सिस्टम है। एसी में रहने से पसीना न के बराबर आता है, जिससे टॉक्सिन्स शरीर में जमा होते रहते हैं और वजन बढ़ने के साथ अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।

मन और शरीर की निष्क्रियता

ठंडी हवा में दिमाग भी सुस्त पड़ सकता है, जिससे एक्साइटमेंट और ऐक्टिवनेस घटती है। इसका असर मोटिवेशन पर भी पड़ता है, जिससे एक्सरसाइज से दूरी बढ़ जाती है।
कैसे करें बचाव हर 45 मिनट बाद 5 मिनट टहलें या हल्की स्ट्रेचिंग करें।
एसी का तापमान बहुत कम न रखें, 24–26 डिग्री तक सीमित करें।
घर के कामों में खुद को व्यस्त रखें।
ताजे फल, सलाद और पानी का सेवन बढ़ाएं।
हर दिन कम से कम 30 मिनट वर्कआउट को समय दें।
आराम जरूरी है, लेकिन आराम की आदत से पैदा हुआ मोटापा जिंदगी भर का स्ट्रेस बन सकता है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »