झारखंड के इन 9 दिग्गजों को मिली कमान, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

 झारखंड के इन 9 दिग्गजों को मिली कमान, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड के नौ वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। झारखंड एआईसीसी प्रभारी के. राजू ...और पढ़ें





झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने 9 नाम बताए, जो असम चुनाव में अलग-अलग विधानसभाओं में करेंगे काम।

HIGHLIGHTS

झारखंड के नौ कांग्रेस नेताओं को असम चुनाव प्रचार की कमान।


सांसद सुखदेव भगत, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी शामिल।


 रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड के नौ वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

झारखंड एआईसीसी प्रभारी के. राजू द्वारा जारी पत्र के अनुसार इन नेताओं को असम में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान दी गई है।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई के अनुरोध पर इन नेताओं का चयन किया गया है, जिन्हें जल्द ही अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इस सूची में सांसद सुखदेव भगत के अलावा हेमंत सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का नाम शामिल है।

इनके साथ ही वरिष्ठ विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक ममता देवी, रामचंद्र सिंह, सोना राम सिंकू और नमन विक्सल कोंगाड़ी को भी प्रचार अभियान के लिए असम बुलाया गया है।

इनके अलावा झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो को भी इस महत्वपूर्ण मिशन में शामिल किया गया है।

बता दें कि असम चुनाव में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सक्रिय हैं। असम कांग्रेस के नेताओं की मुलाकात रांची में उनसे हो चुकी है। जेएमएम से तालमेल पर बात चल रही है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »