Aryaman Birla Net Worth: आर्यमन बिड़ला आरसीबी के नए चेयरमैन बने हैं। आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने आरसीबी को 16,706 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

Aryaman Birla को कभी RR ने IPL Auction में खरीदा था
आरसीबी के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला
कितनी संपत्ति के मालिक हैं आर्यमन बिड़ला?
कोहली, धोनी से 70 गुना ज्यादा है संपत्ति
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Net Worth of Aryaman Birlaआईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मालिक बदल गया है। आदित्य बिड़ला ग्रुप्स के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने आरसीबी को 16,706 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। ये आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली डील मानी जा रही है।
इस डील में बिड़ला समूह के साथ कई दिग्गज नाम शामिल हैं, जिसमें ब्लैकस्टोन ,बोल्ट वेंचर्स ,टाइम्स ऑफ इंडिया मौजूद है। ऐसे में जानते हैं कि आरसीबी के नए बॉस आर्यमन बिड़ला कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
Aryaman Birla को कभी RR ने IPL Auction में खरीदा था
आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला का क्रिकेट से पुराना नाता रहा है। वो आईपीएल 2018 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स (RR) का हिस्सा थे और दो सीजन तक उनके स्क्वॉड में रहे। आर्यमन बिड़ला को राजस्थान रॉयल्स ने ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें आईपीएल डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया था।
कौन हैं आर्यमन बिड़ला?पूरा नाम- आर्यमन विक्रम बिड़ला
आईपीएल टीम (प्लेयर)- राजस्थान रॉयल्स (2018-19)
फर्स्ट क्लास रन- 414 रन (हाईएस्ट स्कोर 103 रन नाबाद)
मौजूदा रोल- आरसीबी के चेयरमैन
परिवार- कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे
आरसीबी को कितने में खरीदा- 1.78 USD बिलियन (16,706 करोड़ रुपये)
आर्यमन बिड़ला नेटवर्थ
आर्यमन बिड़ला, कुमार मंगलम बिड़ला के उत्तराधिकारी हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग $15 बिलियन (करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये) है। हालांकि $1.78 बिलियन का RCB डील उनके करियर का सबसे बड़ा स्वतंत्र कदम है, लेकिन उनकी व्यक्तिगत नेटवर्थ अभी भी काफी हद तक आदित्य बिड़ला समूह की होल्डिंग्स से जुड़ी हुई है। अगर बात करें आर्यमन बिड़ला की नेटवर्थ की तो वो करीब 70 हजार करोड़ रुपये हैं।
वहीं, आर्यमन बिड़ला की संपत्ति की तुलना करें तो सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली तो वो उनसे काफी ज्यादा है। सचिन तेंदुलकर की संपत्ति 1250 से 1500 करोड़ रुपये आंकी जाती है, जबकि धोनी करीब 1000 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं। विराट कोहली की संपत्ति भी 1000 करोड़ के आसपास है। यानी कि विराट कोहली की संपत्ति से करीब 70 गुना ज्यादा आर्यमन बिड़ला की संपत्ति हैं।