‘पावर ब्लू चाहिए…बेबी ब्लू नहीं’, 65 साल बाद क्यों बदला जा रहा है Air Force One का रंग?

 ‘पावर ब्लू चाहिए…बेबी ब्लू नहीं’, 65 साल बाद क्यों बदला जा रहा है Air Force One का रंग?



अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान 'एयर फोर्स वन' जल्द ही नए अंदाज में दिखेगा। ट्रंप की पसंद के अनुसार इसे गोल्डन, डीप रेड और नेवी ब्लू रंगों में रं ...और पढ़ें





(यह तस्वीर AI से जेनेरेट की गई है, वास्तविक विमान इससे अलग दिख सकता है)


एयर फोर्स वन को मिलेगा नया गोल्डन, डीप रेड रंग


ट्रंप की व्यक्तिगत पसंद पर आधारित है यह बदलाव


नए VC-25B विमान की डिलीवरी 2028 तक संभावित


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान 'एयर फोर्स वन' जल्द ही अब नए अंदाज में दिखने वाला है। 18 फरवरी 2026 को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, नए VC-25B विमान और राष्ट्रपति परिवार से जुड़े अन्य जेट्स को गोल्डन, डीप रेड और नेवी ब्लू रंगों में रंगा जा रहा है।


यह बदलाव राष्ट्रपति ट्रंप की पर्सनल चॉइस के देखते हुए किया जा रहा है, जो उनके होटलों, व्हाइट हाउस के नवीनीकरण और यहां तक कि 2024 के चुनावी अभियान वाले निजी विमान 'ट्रंप फोर्स वन' में भी दिखाई दिया था।

विमान का बदला रंग

वर्तमान में एयर फोर्स वन का रंग 1960 के दशक से चला आ रहा है जो कि सफेद बेस पर नीला और रॉबिन्स एग ब्लू है। यह डिजाइन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के समय में हुआ था। लेकिन, अब ट्रंप प्रशासन ने इसे बदलने का फैसला किया है।
US एयरफोर्स ने साफ किया है कि यह काम किसी अतिरिक्त देरी या लागत का कारण नहीं बनेगी। पेंटिंग काम नियमित रखरखाव और मरम्मत के दौरान ही हो रहा है। एक सी-32 जेट (जिसे अक्सर 'एयर फोर्स टू' कहा जाता है) का पेंटिंग काम पहले ही पूरा हो चुका है। यह बदलाव उपराष्ट्रपति के विमानों और कतर द्वारा दान किए गए नए बोइंग 747-8आई पर भी लागू होगा।


(यह तस्वीर AI से जेनेरेट की गई है)
विमान की खासियत

एयर फोर्स वन सिर्फ एक विमान का नाम नहीं है। जब भी राष्ट्रपति किसी विमान में सवार होते हैं, तो उसकी कॉल साइन 'एयर फोर्स वन' हो जाती है। लेकिन असली वीसी-25ए (बोइंग 747-200 पर आधारित) वर्तमान फ्लीट 1980 के दशक से सेवा दे रही है। इनमें 4,000 वर्ग फुट का इंटीरियर है। राष्ट्रपति का बेडरूम, ऑफिस, मीटिंग रूम, दो किचन (जिसमे 100 लोगों का खाना बनाने की क्षमता), मेडिकल सुविधाएं और अत्याधुनिक संचार प्रणाली है।
लगभग 4,000 वर्ग फुट का फ्लोर स्पेस, तीन स्तरों पर फैला हुआ।
प्राइवेट स्लीपिंग क्वार्टर्स , जिसमें बेड (कन्वर्टिबल couches से), ड्रेसिंग रूम, लैवेटरी और शावर शामिल हैं।
राष्ट्रपति का प्राइवेट ऑफिस, जहां से राष्ट्रपति काम कर सकते हैं।
कॉन्फ्रेंस/डाइनिंग रूम, जो स्टाफ मीटिंग्स, फैमिली और गेस्ट्स के लिए इस्तेमाल होता है; इसमें बड़े स्क्रीन और टेलीकॉन्फ्रेंसिंग सुविधा।
दो पूर्ण रूप से सुसज्जित किचन/गैले, जो एक साथ 100 लोगों का खाना तैयार करने की क्षमता रखते हैं।
ऑनबोर्ड मेडिकल सूट/कंपार्टमेंट, जिसमें इमरजेंसी उपकरण, सप्लाई और माइनर सर्जरी/इलाज की क्षमता (डॉक्टर हमेशा साथ होता है)।
अत्याधुनिक और सुरक्षित संचार सिस्टम, जिसमें दर्जनों फोन, टीवी, टेलीकॉन्फ्रेंसिंग, और EMP-प्रोटेक्टेड इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं; यह एक मोबाइल कमांड सेंटर की तरह काम करता है।

डिलीवरी में देरी क्यों?

यह विमान दुनिया के किसी भी एयरपोर्ट पर बिना बाहरी मदद के लैंडिंग और ऑपरेशन कर सकता है। बोइंग कंपनी 1943 से राष्ट्रपति विमानों का निर्माण कर रही है। नई पीढ़ी का VC-25B बोइंग 747-8 एयरफ्रेम पर आधारित है। 2018 में बोइंग के साथ 3.9 बिलियन डॉलर का अनुबंध हुआ था, जिसमें मूल रूप से 2024 तक डिलीवरी का लक्ष्य था।


लेकिन, तकनीकी चुनौतियां, सप्लाई चेन दिक्कतें और 747-8 का प्रोडक्शन बंद हो जाने के कारण बार-बार देरी हुई। दिसंबर 2025 में अमेरिकी वायुसेना ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि पहली डिलीवरी अब मिड-2028 में होगी। ट्रंप ने फरवरी 2025 में इस देरी पर नाराजगी जताई थी। बोइंग ने संकेत दिया था कि कुछ आवश्यकताओं में बदलाव से डिलीवरी 2027 तक लाई जा सकती है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »