6300mAh बैटरी वाला Poco C85x 5G भारत में कल होगा लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर दो दिन का मिलेगा बैकअप
शाओमी का सब-ब्रांड Poco C85x 5G भारत में 10 मार्च को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स शेयर किए हैं। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी का सब-ब्रांड Poco C85x 5G स्मार्टफोन भारत में 10 मार्च को लॉन्च होना है। पोको इस फोन को टीज करते हुए इसके डिजाइन को रिवील कर चुकी है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। लॉन्च से ठीक एक दिन पहले कंपनी ने इसके लैंडिंग पेज को अपडेट किया है। कंपनी ने अपकमिंग पोको सी सीरीज स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और फीचर शेयर किए हैं।
Poco C85x 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Xiaomi के सब-ब्रांड ने Flipkart पर लैंडिंग पेज को अपग्रेड किया है। अपकमिंग Poco C85x 5G स्मार्टफोन में 6.9-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और TUV Rheinland सर्टिफाइड है। यह डिस्प्ले लो-ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन सपोर्ट करती है।
Poco C85x 5G स्मार्टफोन में 6300mAh बैटरी मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यह 2 दिन तक का बैकअप ऑफर करती है। कंपनी सिंगल चार्ज में 35 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा कर रही है। पोको का यह फोन 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Poco C85x 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 32-मेगापिक्सल का AI प्राइमरी लेंस दिया गया है। Poco का अपकमिंग स्मार्टफोन में वाटर-ड्रॉप नॉच दिया जाएगा। पोको ने फिलहाल चिपसेट को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है। इस फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलेगा।
पोको ने AnTuTu बेंचमार्किंग पर 6,00,000 पॉइंट्स का स्कोर किया है। यह फोन 4GB LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। Poco C85x 5G में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा। Poco C85x 5G स्मार्टफोन भारत में 10 मार्च को लॉन्च होना है।