इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला फोन ला रहा लावा, 13 मार्च को होगा लॉन्च

 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला फोन ला रहा लावा, 13 मार्च को होगा लॉन्च



Lava Bold 2 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। यह फोन भारत में 13 मार्च को Amazon पर लॉन्च होगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और पंच-होल कटआउट ...और पढ़ें





टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। इंडियन स्मार्टफोन कंपनी ने ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बने लैंडिंग पेज पर लॉन्च का एलान किया है। इसके साथ ही इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स भी शेयर किए हैं। लावा का यह फोन अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और पंच होल कटआउट के साथ एंट्री करेगा। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Lava Bold 5G को रिप्लेस करेगा।

Lava Bold 2 5G कब होगा लॉन्च?

लावा ने Amazon पर Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट रिवील की है। यह फोन भारत में 13 मार्च को लॉन्च होगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। अपकमिंग Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। फोन के इमेज से पता चलता है कि इसके स्क्रीन के चारों ओर पतले बैजल और थिक चिन मिलेगी।
Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन भारत में अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन का एक वेरिएंट ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। इसमें LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल होगा।
इस फोन में कंपनी फ्लैट फ्रेम ऑफर करेगी। इसके साथ ही रियर पैनल भी फ्लैट होगा। फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल मिलेंगे। लावा ने फिलहाल इस फोन के कैमरा, चिपसेट, डिस्प्ले और बैटरी को लेकर कुछ भी डिटेल्स शेयर नहीं किए हैं।

Lava Bold 5G को करेगा रिप्लेस

लावा का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Lava Bold 5G को रिप्लेस करेगा। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 10,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच का 3D कर्वड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W वायर्ड चार्जिंग मिलती हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »