न्यूजीलैंड के 4 गेंदबाजों को बंपर फायदा, सूर्या-संजू भी चमके; हार्दिक-कुलदीप को घाटा
आईसीसी की ताजा टी20आई रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद बड़ा फायदा हुआ है, जिसमें लॉकी फर्ग्यूसन 12 स्था ...और पढ़ें
-1774433288573_v.webp)
ICC Rankings: न्यूजीलैंड के पेसर्स को तगड़ा फायदा
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में हुआ बड़ा बदलाव
आईसीसी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के 4 गेंदबाजों को बंपर फायदा
सूर्यकुमार यादव को बिना खेले ही हुआ फायदा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी की ताजा टी20आई रैंकिंग में न्यूजीलैंड के पेसर्स को बंपर फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका की टी20आई सीरीज के आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका ने 33 रन से जीत हासिल कर सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है।
चौथे टी20आई मैच में कीवी टीम की शानदार वापसी के बाद आईसीसी रैंकिंग में खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। कीवी टीम के पेसर लॉकी फर्ग्यूसन ने 12 स्थानों की छलांग लगाई है और वो आईसीसी बॉलर्स टी20आई रैंकिंग में 39वें पायदान पर संयुक्त रूप से पहुंच गए हैं। उनके साथी खिलाड़ियों को भी आईसीसी रैंकिंग में फायदा मिला है।
ICC Rankings: न्यूजीलैंड के पेसर्स को तगड़ा फायदा
दरअसल, बेन सीयर्स (20 स्थान की छलांग के साथ 59वें पायदान), काइल जेमीसम (पांच स्थान की छलांग लगाकर 76वें पायदान) और जाकरी फॉल्क्स (8 स्थान की छलांग के साथ 81वें पायदान) पर पहुंच गए हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज में शानदार प्रदर्शन का उन्हें इनाम मिला है, जबकि स्टेंड इन अफ्रीकी टीम के कप्तान केशव महाराज ने 5 स्थान के फायदे के साथ 47वें पायदान पर जगह बनाई। साउथ अफ्रीका के ओटनील बार्टमैन ने 7 स्थान की छलांग के साथ 66वें स्थान हासिल किया। गेराल्ज कोएत्जी ने 46वें स्थान ऊपर चढ़कर 88वां स्थान हासिल किया।
ICC Men's ऑलराउंडर्स रैंकिंग में क्या बदलाव हुआ?
जॉर्ज लिंडे दक्षिण अफ्रीका के लिए इस सीरीज़ की सबसे बड़े हथियार में से एक रहे हैं। बल्ले और गेंद, दोनों से किए गए अपने शानदार प्रदर्शन के चलते इस 34 साल खिलाड़ी को इसका इनाम मिला है। वे T20I ऑलराउंडरों की सूची में एक स्थान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
जिम्बाब्वे के दिग्गज सिकंदर रजा आईसीसी मेंस टी20आई ऑलराउंडर्स के टॉप पर विराजमान है। उनके पास 328 रेटिंग है। वहीं, भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 299 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को एक स्थान का फायदा हुआ है और वो 7वें पायदान पर है।
सूर्यकुमार यादव को बिना खेले ही हुआ फायदा
आईसीसी टी20आई बैटर्स रैंकिंग के टॉप पर अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग के साथ मौजूद है। ईशान रिशन 871 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर है। शुरुआती टॉप-6 आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
वहीं, भारतीय टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव को बिना कोई मैच खेले ही दो स्थान का फायदा हुआ है और वो 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 722 की है। उनके अलावा संजू सैमसन को भी एक स्थान का फायदा हुआ और वो 20वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
इसके अलावा साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बैटर डेवाल्ड ब्रेविस 709 रेटिंग अंकों के साथ 10वें पायदान पर खिसक गए। उन्हें दो स्थानों का नुकसान हुआ है। इंग्लैंड के जोस बटलर एक स्थान के फायदे के साथ 9वें पायदान पर आ गए हैं।
ICC T20I Bowler's Rankings में हार्दिक-कुलदीप को नुकसान
आईसीसी टी20आई बॉलर्स रैंकिंग के टॉप-5 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राशिद खान 753 रेटिंग के साथ टॉप पर विराजमान है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा एक स्थान की छलांग के साथ छठे पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की कॉर्बिन बॉश एक स्थान नीचे गिरकर 7वें स्थान पर आ गए हैं।
न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को तीन स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है और वो 16वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं भारत के कुलदीप यादव को एक स्थान का घाटा हुआ है और वो संयुक्त रूप से 42वें पायदान पर वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर के साथ खिसक गए हैं। हार्दिक पांड्या को दो स्थानों का नुकसान झेलना पड़ा और वो 48वें पायदान पर खिसक गए हैं। a