इरफान पठान ने चुनी राजस्‍थान रॉयल्‍स की संभावित प्‍लेइंग 11, ध्रुव जुरैल के बल्‍लेबाजी क्रम ने चौंकाया

 इरफान पठान ने चुनी राजस्‍थान रॉयल्‍स की संभावित प्‍लेइंग 11, ध्रुव जुरैल के बल्‍लेबाजी क्रम ने चौंकाया


भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने आईपीएल 2026 के लिए राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए अपनी बेस्‍ट प्‍लेइंग 11 चुनी है। राजस्‍थान अपना पहला मैच चेन्‍न ...और पढ़ें





राजस्‍थान रॉयल्‍स अपना पहला मैच चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ खेलेगा


इरफान पठान ने राजस्‍थान रॉयल्‍स की प्‍लेइंग 11 चुनी


पठान ने ध्रुव जुरैल का बल्‍लेबाजी क्रम चुनकर चौंकाया


स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने आईपीएल 2026 के लिए राजस्‍थान रॉयल्‍स की अपनी सर्वश्रेष्‍ठ प्‍लेइंग 11 चुनी है। पठान ने ध्रुव जुरैल के बल्‍लेबाजी क्रम को चुनकर जरूर फैंस को चौंकाया।

राजस्‍थान रॉयल्‍स आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरूआत 30 मार्च को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ करेगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा स्‍टेडियम में खेला जाएगा। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने सीएसके और डीसी से रवींद्र जडेजा, सैम करन और डोनोवान फरेरा को ट्रेड किया था।

इरफान पठान ने चुनी टीम

इरफान पठान ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर राजस्‍थान रॉयल्‍स की संभावित प्‍लेइंग 11 का चयन किया। उन्‍होंने ओपनिंग की जिम्‍मेदारी यशस्‍वी जायसवाल के साथ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को दी। तीसरे नंबर के लिए पठान ने ध्रुव जुरैल को चुना।

पठान ने फिर चौथे नंबर के लिए कप्‍तान रियान पराग, पांचवें नंबर पर शिमरोन हेटमायर और छठे नंबर पर रवींद्र जडेजा को चुना। इसके बाद पठान ने डोनोवान फरेरा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्‍नोई, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे को रखा। इंपैक्‍ट प्‍लेयर के रूप में पठान ने शुभम दुबे को जगह दी।

यशस्‍वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरैल, रियान पराग (कप्‍तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवान फरेरा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्‍नोई, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे। इंपैक्‍ट प्‍लेयर - शुभम दुबे।
पठान की राय

पठान ने कहा, 'मुझे लगता है कि राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम टॉप-4 में जगह बना सकती है। यह वैभव सूर्यवंशी की बल्‍लेबाजी और रियान पराग की कप्‍तानी पर निर्भर करेगा।
जुरैल पर चर्चा क्‍यों

दरअसल, ज्‍यादातर राजस्‍थान रॉयल्‍स के फैंस की राय है कि शिमरोन हेटमायर नंबर-3 के लिए उपयुक्‍त हैं। पठान ने कहा, 'शिमरोन हेटमायर के बल्‍लेबाजी क्रम का फैसला करना बड़ी चुनौती है। हमने देखा कि उन्‍होंने वेस्‍टइंडीज के लिए नंबर-3 पर शानदार खेला। मगर पिछले साल वो राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए इस क्रम पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके। अब कैसे उनका इस क्रम पर उपयोग हो सकता है?'

अगर हेटमायर नंबर-3 पर उतरे तो राजस्‍थान रॉयल्‍स का टॉप ऑर्डर बाएं हाथ के बल्‍लेबाजों वाला होगा। मेरी सलाह है कि हेटमायर को नंबर-3 पर तब भेजे, तब टीम की स्थिति मजबूत हो। मगर जल्‍दी विकेट गिरे तो आपको दाएं हाथ के बल्‍लेबाज की जरूरत पड़ेगी। ध्रुव जुरैल इसके लिए सही हैं। रियान पराग के लिए नंबर-4 बेहतर रहेगा

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »