टॉस छोड़कर अचानक कहां भागे कप्तान सूर्या? इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा ये VIDEO

 टॉस छोड़कर अचानक कहां भागे कप्तान सूर्या? इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा ये VIDEO




Suryakumar Yadav Hug Rohit Sharma Video: सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा के बीच के बॉन्ड को भारतीय क्रिकेट फैंस लंबे समय से पसंद करते आए हैं। टी-20 विश ...और पढ़ें





Suryakumar Yadav Video: जब टॉस भूलकर रोहित को गले लगाने पहुंचे कप्तान सूर्या


भारत ने अमेरिका को अपने पहले मैच में 29 रन से हराया


भारतीय टीम के कप्तान सूर्या ने मैच में खेली 84 रन की नाबाद पारी


टॉस को बीच में छोड़कर कहां भागे कप्तान सूर्या?


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Suryakumar Yadav Video: भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के बीच का रिश्ता अक्सर जीत-हार से बड़ा नजर आता है। कुछ ऐसा ही नजारा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिला, जब भारत और अमेरिका के बीच खेले गए मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा किया, जिसने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया।

जब टॉस भूलकर रोहित को गले लगाने पहुंचे कप्तान सूर्या

भारतीय फैंस के लिए सूर्या और 'हिटमैन' का बॉन्ड हमेशा से खास रहा है। USA के खिलाफ मैच की शुरुआत में जब सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए मैदान पर पहुंचे, तो वहां एक हैरान कर देने वाला नजारा दिखा। टॉस की प्रक्रिया शुरू होने ही वाली थी कि सूर्या की नजर पास से गुजर रहे पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर पड़ी।
सूर्या इस बीच तुरंत टॉस को बीच में ही छोड़कर रोहित की तरफ दौड़ पड़े और उन्हें जोर से गले लगा लिया। इस 'ब्रोमन्स' को देखकर वानखेड़े का पूरा स्टेडियम गूंज उठा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।


संकटमोचक बने सूर्या

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। USA के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक ने भारतीय टॉप और मिडिल ऑर्डर की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 25 रन देकर 4 विकेट झटके।

ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे धुरंधर पवेलियन लौट चुके थे और 13वें ओवर तक भारत का स्कोर 77/6 था। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया ये अपना पहला मैच हार जाएगी, लेकिन तभी कप्तान सूर्या ने कमान संभाली। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की तूफानी पारी खेली और भारत को 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

सिराज-अर्शदीप ने बरपा कहर

162 रनों का पीछा करने उतरी USA की टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आई। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज को मौका मिला और उन्होंने इसे बखूबी भुनाया। मोहम्मद सिराज ने मैच में 3 विकेट (29 रन देकर) और अर्शदीप सिंह ने2 विकेट (18 रन देकर), अक्षर पटेल ने 2 विकेट (24 रन देकर) लिए।


सिराज ने शुरुआत में ही एंड्रीज गौस और साईतेजा मुक्कमल्ला को चलता किया, जबकि अर्शदीप ने कप्तान मोनांक पटेल को शून्य पर आउट कर अमेरिका की कमर तोड़ दी। USA की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 132/9 रन ही बना सकी और भारत ने ये मैच 29 रनों से जीत लिया।

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार 9वीं जीत दर्ज की है, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका (8-8 जीत) के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »