T20 World Cup 2026 में भारत बनाम पाकिस्‍तान मैच ने बनाया रिकॉर्ड, 2024 फाइनल का कीर्तिमान हुआ ध्‍वस्‍त

 T20 World Cup 2026 में भारत बनाम पाकिस्‍तान मैच ने बनाया रिकॉर्ड, 2024 फाइनल का कीर्तिमान हुआ ध्‍वस्‍त



भारत और पाकिस्‍तान के बीच 15 फरवरी को खेले गए मुकाबले ने रिकॉर्ड बना दिया है। इस मुकाबले ने व्‍यूअरशिप के मामले में 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप फाइनल को पीछे ...और पढ़ें




भरत बनाम पाकिस्‍तान


भारत बनाम पाकिस्‍तान मैच ने व्‍यूअरशिप रिकॉर्ड बनाया


इस मैच ने 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप फाइनल का रिकॉर्ड तोड़ा


भारत ने पाकिस्‍तान को 61 रन से मात दी थी


स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्‍तान के बीच 15 फरवरी 2026 को खेले गए मुकाबले ने व्‍यूअरशिप का रिकॉर्ड बना दिया है। टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के आधिकारिक डिजिटल और प्रसारण पार्टनर जिओस्‍टार ने जानकारी दी कि इस मुकाबले को रिकॉर्ड 163 मिलियन की अविश्‍वसनीय डिजिटल पहुंच मिली।


इस तरह भारत बनाम पाकिस्‍तान आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप का सबसे ज्‍यादा देखा जाने वाला मैच बन गया। इसने 2024 फाइनल को पीछे छोड़ा, जो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था।
स्‍क्रीनों ने चौंकाया

भारत के शानदार प्रदर्शन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत बनाम पाकिस्तान के आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 मैच की तुलना में दर्शकों की संख्या में 56% की वृद्धि सुनिश्चित की।

इस मैच को सभी स्क्रीनों पर मिलाकर चौंका देने वाला 20 अरब मिनट का वॉच टाइम मिला, जो प्रशंसकों की जबरदस्त भागीदारी को दर्शाता है। इससे पिछले संस्करण के मुकाबले दर्शकों की संख्या में 42% की वृद्धि हुई, जिसका मुख्य कारण भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन था, जिसने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 तक बढ़ा दिया।
भारत की एकतरफा जीत

याद दिला दें कि भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 77 रन की उम्‍दा पारी खेली। जवाब में पाकिस्‍तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने 61 रन से मैच जीता और टी20 वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 किया।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »