कप्तान Suryakumar Yadav ने रचा इतिहास, टी-20 वर्ल्ड के पहले मैच में ही तोड़ा कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड

कप्तान Suryakumar Yadav ने रचा इतिहास, टी-20 वर्ल्ड के पहले मैच में ही तोड़ा कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड


Suryakumar Yadav breaks Virat Kohli Record: सूर्यकुमार यादव ने USA के खिलाफ भारत के T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में नाबाद 84 रनों की पारी खेली। जब ...और पढ़ें




कोहली से आगे निकले कप्तान Suryakumar Yadav


India vs USA: भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया


Ind vs USA: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड


कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ खेली 84 रन की नाबाद पारी


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Suryakumar Yadav record Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के पहले मैच में USA के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके इतिहास रचा। जब टीम इंडिया मुश्किल में थी, तब सूर्यकुमार ने शानदार प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट के पहले ही दिन भारत को एक बड़े उलटफेर से बचाया।


भारतीय कप्तान की 49 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी की मदद से भारत ने 9 विकेट खोकर 161 रन का स्कोर खड़ा किया। जब SKY ने बल्ले से कमाल किया, तो गेंदबाजों ने भी उनका साथ दिया और चेज के दौरान अमेरिकी टीम को 132 रन पर रोक दिया।
इस तरह टीम इंडिया ने ओपनिंग मैच अमेरिका के खिलाफ 29 रन से अपने नाम कर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। गेम चेंजिंग पारी के लिए सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच से भी नवाजा गया। इस दौरान उन्होंने ये अवॉर्ड हासिल करते ही पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

कोहली से आगे निकले कप्तान Suryakumar Yadav

दरअसल, अमेरिका के खिलाफ खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली को पछाड़ दिया। मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के लिए चुने जाने के साथ ही सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।


सूर्यकुमार यादव के नाम 105 टी20i मैच खेलते हुए 17 बार ये अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 125 टी20i मैच में 16 बार अवॉर्ड हासिल करने का रिकॉर्ड दर्ज हैं।


सूर्या ने कोहली से कम मैच खेलकर ये मुकाम हासिल किया है। ओवरऑल देखें तो मलेशिया के विरदीप सिंह (22) और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (19) के बाद वो तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

1 - वीरनदीप सिंह: 111 मैचों में 22 बार अवॉर्ड जीता

2 - सिकंदर रजा: 127 मैचों में 19 बार अवॉर्ड जीता

3 - सूर्यकुमार यादव: 105 मैचों में 17 बार अवॉर्ड जीता

4 - विराट कोहली: 125 मैचों में 16 बार अवॉर्ड जीता

5 - सामी सोहेल: 66 मैचों में 16 बार अवॉर्ड जीता
बाबर आजम को भी पछाड़ा

अमेरिका के खिलाफ 84 रनों की नाबाद पारी खेलकर सूर्या ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वो दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल है, जिन्होंने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 रन बनाए थे।


उन्होंने इस मामले में बाबर आजम (68*) को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2021 में भारत के खिलाफ बतौर डेब्यू कप्तान 68 रन की नाबाद पारी खेली थी।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »