‘बिन तेरे क्या जीना…’, गब्बर ने वाइफ Sophie Shine संग लूटी ली महफिल; सामने आई PHOTOS

 ‘बिन तेरे क्या जीना…’, गब्बर ने वाइफ Sophie Shine संग लूटी ली महफिल; सामने आई PHOTOS



पूर्व भारतीय क्रिकेट शिखर धवन ने सोफी शाइन से शादी कर ली है। 40 साल के धवन की ये दूसरी शादी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में अपनी रि ...और पढ़ें




Shikhar-Sophie Reception: धवन ने सोफी संग अपने रिसेप्शन की खास तस्वीरें की शेयर


शिखर धवन ने सोफी शाइन से रचाई शादी


धवन ने अपने रिसेप्शन की तस्वीरें की शेयर


धवन-सोफी शाइन को फैंस दे रहे हैं बधाइयां


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन अपनी जिंदगी की एक नई और खूबसूरत पारी की शुरुआत कर चुके हैं। 21 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में एक बेहद निजी समारोह में सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ सात फेरे लेने के बाद, अब इस कपल ने अपनी रिसेप्शन पार्टी की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोफी के साथ रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की है, जिसके बाद फैंस इस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

धवन ने सोफी संग अपनी बेहद खास तस्वीर की शेयर

दरअसल, शिखर धवन और सोफी को पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई में एक साथ मैच देखते हुए देखा गया था। मई में उन्होंने रिलेशन की आधिकारिक घोषणा की थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एक-दूसरे के साथ फोटोज और रील्स बनाकर शेयर करते रहते हैं। पिछले महीने 12 जनवरी को दोनों ने सगाई की थी। इसके बाद 21 फरवरी 2026 को धवन ने सोफी से शादी कर ली। युजवेंद्र चहल ने शादी की कई फोटोज शेयर की, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरे यार की शादी है।
रिसेप्शन की तस्वीर आई सामने

शिखर और सोफी के रिसेप्शन की सबसे खास बात उनका पहनावा रहा। जहां शादी के दिन दोनों ने पारंपरिक सफेद और आइवरी रंगों को चुना था, वहीं रिसेप्शन की शाम उन्होंने मॉडर्न फैशन को प्राथमिकता दी।


मैदान पर अपनी मूंछों को ताव देने वाले शिखर धवन रिसेप्शन की शाम एक 'परफेक्ट जेंटलमैन' के रूप में नजर आए। उन्होंने एक क्लासी ब्लैक टेलर्ड सूट पहना था। ब्लैक-ऑन-ब्लैक का यह मोनोक्रोमैटिक लुक शिखर की पर्सनैलिटी पर काफी सूट कर रहा था। उनका रॉयल अंदाज देख फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं।


वहीं, शिखर की पत्नी सोफी शाइन रिसेप्शन की शाम किसी क्वींन से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार किया गया पेल पिंक गाउन-स्टाइल लहंगा पहना था। सोफी ने अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा था। इस कपल की वेडिंग सीरीज के आउटफिट्स बॉलीवुड के पसंदीदा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हैं।

रिसेप्शन की तस्वीरें वायरल होने के बाद खुद मनीष मल्होत्रा भी अपनी खुशी नहीं रोक पाए और उन्होंने कपल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, आप दोनों बहुत शानदार लग रहे हैं। वहीं, धवन ने रिसेप्शन की तस्वीर को शेयर करते हुए ‘तेरे बिना’ सॉन्ग भी बैकग्राउंड में लगाया है।

2012 में धवन की हुई थी पहली शादी

2012 में शिखर धवन की पहली शादी खुद से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से हुई थी। आयशा तलाकशुदा थी और उनकी दो बेटियां भी थीं। 2014 में बेटे जोरावर का जन्म हुआ। धवन और आयशा के रिश्ते में साल 2020 से ही दरार आने लगी और 2023 में कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी थी।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »