स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर’ बनीं Smriti Mandhana, इन महिला खिलाड़ियों का भी बढ़ा मान
Smriti Mandhana: नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को वर्ष 2025 की बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर चुना ग ...और पढ़ें

Smriti Mandhana समेत इन महिला खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार
स्मृति मंधाना बनीं इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2025
शतरंज की युवा प्रतिभा दिव्या देशमुख को भी मिला पुरस्कार
प्रीति पाल को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला पैरा खिलाड़ी चुना गया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Smriti Mandhana Sportswoman of the Year 2025 Award: भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सोमवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में वर्ष 2025 की बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर चुना गया। मंधाना ने भारत की 2025 महिला विश्व कप में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम में शतरंज की भारतीय स्टार दिव्या देशमुख को सिर्फ 20 साल की उम्र में ऐतिहासिक फिडे महिला विश्व कप जीतने के लिए इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।
Smriti Mandhana समेत इन महिला खिलाड़ियों को मिले बड़े सम्मान
2024 पेरिस पैरालंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में दो कांस्य पदक जीतने के लिए प्रीति पाल को पैरा-स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर चुना गया, जबकि अंजलि भागवत को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। अंजलि ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी थीं।
भारतीय महिला टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई हुईं स्मृति मंधाना ने पुरस्कार जीतने के बाद वीडियो मैसेज में कहा कि मुझे बेस्ट स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर का अवार्ड देने के लिए बीबीसी का धन्यवाद। 2025 महिला क्रिकेट के लिए एक खास साल था, खासकर आखिर में जब हमारा विश्व कप हुआ और मुझे खुशी है कि मैं योगदान दे सकी।
बीबीसी स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड विनर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम- विश्व कप जीतने के लिए
भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम- विश्व कप जीतने के लिए
भारतीय महिला कबड्डी टीम- विश्व कप जीतने के लिए
सिमरन शर्मा, एकता भयान, दीप्ति जीवांजी, प्रीति पाल- विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए
बीबीसी 'चेंजमेकर्स ऑफ द ईयर' अवॉर्ड के विजेता
भारतीय महिला आइस हॉकी टीम- गैर परंपरागत खेल में बाधाओं को पार करने के लिए
राजबीर कौर- भारतीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय राष्ट्रीय महिला टीम के पूर्व कप्तान ने जीता
सविता पूनिया- भारतीय हॉकी खिलाड़ी और नेशनल टीम की सदस्य ने जीता ये अवॉर्ड
पानी देवी- खेल जगत में जमीनी स्तर पर प्रभावशाली योगदान के लिए मिला अवॉर्ड