आसिम मुनीर को आप जानते ही हैं…', PCB चीफ Mohsin Naqvi ने IND vs PAK मैच विवाद के बीच क्यों कहा ऐसा?
Mohsin Naqvi Amir Munir: पाकिस्तान टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने को तैयार है, हालांकि पहले उसने बांग्लादेश के समर्थन में बहिष्कार पर विचार ...और पढ़ें
Mohsin Naqvi Asim Munir: पाकिस्तान 15 फरवरी को अपने टी20 विश्व कप ग्रुप मैच में भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए तैयार है। पाकिस्तान सरकार ने पहले बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए अपनी टीम को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था।
बांग्लादेश की टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से ये मांग की थी कि वो उनके मैच वेन्यू भारत से बाहर शिफ्ट कर दें, लेकिन आईसीसी ने उनकी इस मांग को खारिज किया और बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटना पड़ा।
उनकी जगह स्कॉटलैंड की टीम को मौका मिला। बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होते ही पाकिस्तान ने 'बॉयकॉट' को लेकर नया पैंतरा चला।
सोमवार को पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत के साथ खेलने को लेकर अंतिम फैसला अगले 24 घंटे में हो जाएगा। हालांकि, इस घोषणा से कुछ घंटे पहले पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पाकिस्तान सुपर लीग की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे, जहां फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का नाम लेकर एक और विवाद खड़ा कर दिया।
Mohsin Naqvi ने क्यों लिया Asim Munir का नाम?
दरअसल, जब मोहसिन नकवी से ये पूछा गया कि क्या पाकिस्तान ने आईसीसी के साथ बातचीत के दौरान अपने लिए कोई रियायत हासिल की है तो नकवी ने जवाब दिया कि अपने लिए कुछ नहीं किया। इस दौरान नकवी ने कहा कि बस थोड़ी देर में फैसला हो जाएगा।
इस बीच उनसे पूछा गया कि अच्छी खबर आ रही है? जवाब में पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि हम तो हर वक्त अच्छी खबर ही देते हैं। आपने बांग्लादेश की स्टेटमेंट तो देखी होगी। बांग्लादेश ने रिक्वेस्ट की है पाकिस्तान से की हम मैच खेलेंगे। जरूर, उनका सारा मामला तय हुआ है, तभी उन्होंने ये रिक्वेस्ट की है। हमने बांग्लादेश के लिए स्टैंड लिया था। उन्हें की बात की। हमने अपने लिए कुछ नहीं किया।
इतना ही नहीं, मोहसिन नकवी ने आसिम मुनीर (Asim Munir) का नाम भी लिया। खास बात है कि नकवी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार में गृहमंत्री भी हैं। उन्होंने इन अटकलों को खारिज किया था कि आईसीसी से कार्रवाई की चेतावनी मिलने के कारण पीसीबी दबाव में है।
इस दौरान उन्होंने कहा,
न तो मुझे भारत और आईसीसी की धमकियों से डर लगता है, न पाकिस्तान सरकार को और फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर के बारे में तो आप जानते ही हैं, वो कभी डरते नहीं। ये माना जा रहा है कि नकवी ने जानबूझकर आर्मी चीफ आसिम मुनीर का नाम लिया ताकि क्रिकेट का मामला सेना और सरकार के बीच का संदेश बन जाए।
मोहसिन नकवी
इतना ही नहीं, मोहसिन नकवी ने आसिम मुनीर का नाम भी लिया। उन्होंने कहा, न तो मुझे भारत और आईसीसी की धमकियों से डर लगता है, न पाकिस्तान सरकार को और फील्डर मार्शल सैयद आसिम मुनीर के बारे में तो आप जानते ही हैं, वो कभी डरते नहीं। ये माना जा रहा है कि नकवी ने जानबूझकर आर्मी चीफ आसिम मुनीर का नाम लिया ताकि क्रिकेट का मामला सेना और सरकार के बीच का संदेश बन जाए।