Jasprit Bumrah अमेरिका के खिलाफ नहीं खेलेंगे मैच! भारत को 13‍ खिलाड़‍ियों में चुननी होगी प्‍लेइंग 11

 Jasprit Bumrah अमेरिका के खिलाफ नहीं खेलेंगे मैच! भारत को 13‍ खिलाड़‍ियों में चुननी होगी प्‍लेइंग 11




भारतीय टीम शनिवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। जसप्रीत बुमराह के बारे में कथित जानकारी मिली है कि वो बुखार से जू ...और पढ़ें






भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बुखार के कारण अमेरिका के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप मैच में हिस्‍सा नहीं लेंगे। भारत और यूएसए के बीच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर शनिवार को भिड़ंत होगी।

इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम प्रबंधन बुमराह को आराम देना चाहता है और उनकी वापसी पर कोई जल्‍दबाजी नहीं दिखाना चाहता। बहरहाल, भारत को शनिवार को अमेरिका के खिलाफ 13 खिलाड़‍ियों में से प्‍लेइंग 11 चुननी होगी।


ऐसा इसलिए क्‍योंकि बुमराह के अलावा वॉशिंगटन सुंदर टीम से बाहर हैं। सुंदर इस समय बेंगलुरु के सीओई में फिटनेस क्‍लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं। उनका भारतीय टीम से जुड़ना बचा है। इसके अलावा हर्षित राणा टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हुए और उनकी जगह मोहम्‍मद सिराज को शामिल किया गया है।

सिराज टीम से जुड़े

राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्‍यास मैच में घुटने में चोट लगी थी। बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा, 'विशेषज्ञों और स्‍कैन्‍स की रिपोर्ट देखकर बीसीसीआई की मेडिकल टीम राणा को टूर्नामेंट में हिस्‍सा लेने के लिए अनफिट पाती है। टीम प्रबंधन उनके जल्‍दी ठीक होने की कामना करता है। मोहम्‍मद सिराज स्‍क्‍वाड में हर्षित राणा के विकल्‍प के रूप में जुड़ेंगे।'

ईशान करेंगे ओपनिंग

अमेरिका के खिलाफ भारत की तरफ से ईशान किशन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे। संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और वापसी करके किशन ने शतक जमाकर अपनी जगह पक्‍की कर ली। किशन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्‍न अभ्‍यास मैच में तूफानी अंदाज में 53 रन बनाए थे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »