क्रिकेट की जीत…’, IND vs PAK मैच को लेकर राजीव शुक्ला ने ICC की जमकर की तारीफ
Rajeev Shukla IND vs PAK: टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला मैच अब तय है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला न ...और पढ़ें

Rajeev Shukla ने IND vs PAK मैच को लेकर क्या कहा?
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में 15 फरवरी को खेला जाएगा मुकाबला
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का सामने आया रिएक्शन
राजीव शुक्ला ने आईसीसी की सराहना की
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rajeev Shukla: टी-20 विश्व कप में 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ मैच खेलने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा आज होगी। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का रिएक्शन सामने आया है।
उन्होंने आईसीसी (ICC) के प्रयासों की सराहना की और ये पुष्टि की है कि टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला अब तय कार्यक्रम के अनुसार कोलंबो में खेला जाएगा।
Rajeev Shukla ने IND vs PAK मैच को लेकर क्या कहा?
दरअसल, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने 10 फरवरी को पत्रकारों से बात करते हुए इसे "क्रिकेट की जीत" करार दिया। उन्होंने कहा कि आईसीसी ने जिस तरह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के साथ बातचीत कर बीच का रास्ता निकाला है, वह काबिले तारीफ है।
शुक्ला ने ये भी कहा,
यह हम सभी के लिए बहुत अच्छी खबर है। आईसीसी के प्रतिनिधियों ने लाहौर जाकर जो बातचीत की, उसका सुखद नतीजा निकला है। 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच में अब पाकिस्तान की टीम मैदान पर उतरेगी। आईसीसी ने क्रिकेट को प्राथमिकता देकर इस गतिरोध को खत्म किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
राजीव शुक्ला
पूरा विवाद समझें
ये पूरा मामला बीसीसीआई के बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 के लिए टीम से रिलीज करने का केकेआर को आदेश दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश की सरकार ने ये फैसला लिया कि उनकी नेशनल टीम टी-20 विश्व कप के लिए भारत नहीं आएगी।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से बाहर कराने की आईसीसी से मांग की थी। आईसीसी द्वारा इस मांग को ठुकराए जाने और बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने के बाद, पाकिस्तान ने एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की धमकी दी थी। हालांकि, अब ये मामला सुलझ गया है।
पाकिस्तान सरकार ने दी हरी झंडी
सोमवार को पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ मैदान में उतरने का औपचारिक निर्देश दिया। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को आईसीसी और अन्य हितधारकों के साथ हुई चर्चा की जानकारी दी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति से भी बातचीत की।
पाकिस्तान के अपने फैसले से यू-टर्न के बाद राजीव शुक्ला ने ये विश्वास भी जताया कि यह विश्व कप एक बड़ी सफलता साबित होगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की चिंताओं को भी सुना गया है और उनके बोर्ड को कुछ राहत दी गई है, जिससे वे भी अब संतुष्ट हैं।
अब सबकी निगाहें 15 फरवरी पर टिकी हैं, जब कोलंबो में डिफेंडिंग चैंपियन भारत का सामना अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।